जशपुरनगर/कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी जे.के. प्रसाद ने जिले में पड़ रहे अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के कारण छात्रहित को ध्यान में रखते हुए आगामी 15 जनवरी 2022 तक के लिए जिले में संचालित होने वाले विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। जिसके तहत् दो पाली में संचालित होने वाली शालाएं प्रथम पाली सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 9.00 बजे से 12.15 बजे तक, द्वितीय पाली अपरान्ह 12.30 बजे से सायं 3.45 बजे तक, शनिवार को प्रथम पाली अपरान्ह 12.30 बजे से सायं 3.45 बजे तक, द्वितीय पाली प्रातः 9.00 बजे से 12.15 बजे तक किया गया है। इसी प्रकार एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सोमवार से शुक्रवार तक पूर्वान्ह 10.00 बजे से अपरान्ह 3.45 बजे तक तथा शनिवारी को प्रातः 9.00 बजे से 12.15 बजे तक समय में परिवर्तन किया गया है।
स्कूलो का समय बदला-अत्यधिक ठंड व शीतलहर के चलते स्कूलों के समय में परिवर्तन
Join Our WhatsApp Group Join Now
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर