महिला सटोरिया गिरफ्तार..दोनों के खिलाफ जुआ एक्ट का अपराध दर्ज..सट्टा पट्टी मोबाइल बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-सिरगिट्टी पुलिस नेअंको पर स ट्टा खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने 2 महिला आरोपियों को सट्टा पट्टी लिखते  रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। महिला आरोपियों के कब्जे से 1 नग मोबाइल, डॉट पेन, सट्टा पट्टी पर्ची, नगद  रूपए जब्त किए हैं।
 
       सिरगिट्टी थानेदार फैजूल शाह होदा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप के निर्देश और मखबीर की सूचना पर सट्टा पट्टी काटते दो महिलाओं को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
 
               मुखबीरी की सूचना के आधार पर की कार्रवाई में गणेश नगर ओवरब्रिज सिरगिट्टी के अलग-अलग स्थानों पर  ईश्वरी मानिकपुरी और ललिता मानिकपुरी को सट्टा पट्टी काटते पकड़ा गया। दोनों महिलाएं निवासी गणेश नगर सिरगिट्टी की रहने वाली हैं। आरोपी महिलाओं के पास से सट्टा पट्टी समेत मोबाइल को बरामद किया गया है। 
 
                        आरोपी महिलाओं के खिलाफ 4 (क) जुआ एक्ट का अपराध दर्ज किया गया। दोनो महिलाओं को पकड़ने में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, सहायक उपनिरीक्षक अशोक चौरसिया, महिला प्रधान आरक्षक रीना प्रधान बंजारे, आरक्षक अफाक खान, कमलेश्वर शर्मा, देवेंद्र भोसले की अहम और विशेष भूमिका रही।
 
पकड़ी गयी महिला आरोपी
1) ईश्वरी मानिकपुरी पति मानिकपुरी उम्र 24 साल निवासी गणेश नगर नयापारा
2). ललिता मानिकपुरी पति रूपेश दास मानिकपुरी निवासी गणेश नगर नयापारा सिरगिट्टी*
                
 
close