विस्थापितों की स्थित देख भड़के विधायक..जोन कमिश्नर को मिली फटकार..आयुक्त ने किया 6 सदस्यीय टीम का गठन..हाउसिंग बोर्ड चैयरमैन ने कहा..निगम को विभाग से मिलेगा पूरा सहयोग

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर— जनता जनार्दन से रूबरू होने और शहर का जायजा लेने नगर विधायक शैलेष पाण्डेय शनिचरी रपटा क्षेत्र वासियों से मिलने अटल आवास बहतराई पहुंचे। इस दौरान विधायक ने नाली सफाई, स्ट्रीट लाइट, सीपेज जैसी समस्याओं का जायजा लिया। नगर निगम आयुक्त से मिलकर लोगों की समस्याओं को गंभीरता के साथ रखा। निगम आयुक्त ने 6 सदस्यीय टीम का गठन कर 2 दिन के भीतर सर्वे कर रिपोर्ट पेश करने को कहा। इस दौरान नगर विधायक और कमिश्नर ने जोन कमिश्नर को फटकार लगाया। साथ ही व्यवस्था सुधारने को कहा। शैलेष ने हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा से  फोन पर बातचीत कर नगर निगम को सहयोग करने की मांग भी की
 
विस्थापितों से मिले शैलेष
 
          अरपा विकास क्षेत्र से प्रभावित शनिचरी और चांटापारा के 408 परिवारों को निखिल आश्रम रोड स्थित बहतराई अटल आवास में बसाया गया है। बुधवार को नगर विधायक शैलेष पाण्डेय अटल आवास की व्यवस्थाओं का जायजा जनता के बीच पहुंचे। इस दौरान लोगों ने विधायक से जमकर नारजगी जाहिर किया। विस्थापित लोगों ने बताया कि हमें ऐसे स्थान पर विस्थापित कर बसाया गया है जहां चारों तऱफ गंदगी ही गंदगी है। मानों हम लोग जानवर है। यहां किसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं भी नहीं है।
 
गंदगी का  अंबार,,मूलभूत सुविधाओँ की कमी
     
              निरीक्षण के दौरान विधायक शैलेष पांडेय ने बहतराई अटल आवास का  मुआयना किया। नाली सफाई, स्ट्रीट लाइट और पसरी गंदगी को देखकर जोन कमिश्नर रंजना अग्रवाल को जमकर फटकारा। विधायक ने जोन कमिश्नर को एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिया। साथ 4 लोगों की टीम बनाकर हर घर में सर्वे करा निर्देश भी दिया।
 
                     अटल आवास के भ्रमण के बाद नगर विधायक ने नगर निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी से वस्तुस्थिति के बारे में बताया।  निगम प्रशासन क्षेत्र में मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए कार्य करें।  अटल आवास क्षेत्र में गंदगी का अंबार और पानी, स्ट्रीट लाइट, सीपेज जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी है। नगर निगम आयुक्त ने तत्काल 6 सदस्यीय टीम का गठन कर व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बनाने का निर्देश दिया।
 
आयुक्त ने किया 6 सदस्यीय टीम का गठन
 
                 निगम आयुक्त ने टीम में अधीक्षण अभियंता निलोत्पल तिवारी, जोन कमिश्नर रंजना अग्रवाल, कार्यपालन अभियंता पीके पंचायती, क्रांति अशोक कुमार, कार्यपालन अभियंता विद्युत शाखा सुब्रत कर, सहायक अभियंता एसके मानिक को व्यवस्था की जानकारी के साथ ही लोगों की समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया। आयुक्त ने टीम को बताया कि दो दिन के भीतर संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण कर कौन-कौन से कार्य में कितनी राशि के स्वीकृत हैं, कार्य की वर्तमान स्थिति और किए गए कार्यों की जानकारी मांगा है। विधायक ने अटल आवास में मूलभूत सुविधाओं के निराकरण के साथ-ही खाली पड़ी जमीन पर वह उद्यान, ओपन जिम, बैडमिंटन और वालीबॉल के रूप में उन्नयन करने को कहा। साथ ही खाली आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जाने की बात कही।
 
हाउसिंग बोर्ड करेगा सहयोग..जुनेजा
 
        नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि नाली निर्माण के लिए हाउसिंग बोर्ड अड़चन पैदा करता है। विधायक ने तत्काल हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा से फोन पर बातचीत की। समस्या से अवगत कराया है। हाउसिंग बोर्ड कार्यपालन अभियंता को नगर निगम के साथ समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया। 
 
         निरीक्षण में जोन कमिश्नर रंजना अग्रवाल, ईई क्रांति अशोक कुमार, सब इंजीनियर एसके मानिक, अनिल वासु, आशीष पांडेय, पार्षद जुगल गोयल, भरत कश्यप, शहजादी कुरैशी, रामा बघेल, प्रियंका यादव, एल्डरमैन शैलेंद्र जयसवाल, दीपांशु श्रीवास्तव, काशी रात्रे, श्याम लाल चंदानी, सुबोध केसरी, अजरा खान जहूर अली, बिट्टू बाजपाई, भरत जुरीयानी, सोहराब खान, अजय काले, सहित अन्य लोग उपस्थित थे
 
 
 
close