बिलासपुर–स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर आज यानि रविवार को बीच कैण्डी अस्पताल में निधन हो गया। लता मंगेशकर को कोविड संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लता को 8 जनवरी को अस्पताल में लाया गया।
अस्पताल प्रबंधन और भारत रत्न की देखभाल कर रहे डॉक्टर ने आज 9 बजकर 50 मिनट पर बताया कि उन्हें नहीं बचाया जा सका। बताते चले कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर 92 साल की थी। 8 जनवरी को भर्ती के बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया था। तीन दिन पहले जानकारी मिली कि उनकी हालत सुधर रही है। लेकिन ईलाज सामान्य चल रहा है। आईसीयू में रखकर वेन्टीलेटर से हटा दिया गया है।
एक दिन पहले लता मंगेशकर को दुबारा वेन्टीलेटर पर रखा गया। हालत नाजुक थी। और आज सुबह लता मंगेशकर अनन्त यात्रा पर चली गयी। लता के निधन से भारतीय उप महाद्वीप में शोक फैल गयी है। भारत नेपाल श्रीलंका बंग्लादेश वर्मा अफगानिस्तान और पाकिस्तान से लगातार शोक संदेश आ रहे हैं। इन सभी देशों में मातम पसर गया है। वालीवुड से हालीवुड तक सन्नाटा पसरा है। बताते चलें कि भारत सरकार ने लता मंगेशकर को भारत रत्न समेत तीनों पद्म पुरूसकार के अलावा हजारों सम्मान पत्रों से सम्मानित किया है।