फिरौती की मांगने वाला फैथोलेब संचालक गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

IMG-20160416-WA0002  बिलासपुर– बिलासपुर पुलिस ने डाक्टर को पत्र और फोन से तेरह लाख की फिरौती मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम वसीम रजा खान है। वसीम पैथोलैब का संचालन करता है। आज पुलिस ने बिलासागुड़ी में  प्रेस वार्ता में खुलासा किया कि लाल सलाम नाम से पत्र भेजने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर हवालात भेज दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                बिलासपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक और जिला पुलिस कप्तान ने बिलासागुड़ी में पत्रकारों को बताया कि ईदगाह चौक में मार्क हास्पिटल के संचालक डॉ.के.मौर्य को लगातार धमकी भरे पत्र और मोबाइल से तेरह लाख रूपए की फिरौती मांगने वाले को गिरफ्तार कल लिया गया है। पुलिस कप्तान ने बताया कि तीन अप्रैल को एक नकाबपोश व्यक्ति ने मार्क अस्पताल पहुंचकर गार्ड को बंद लिफाफा दिया। पत्र में डॉक्टर से दस लाख रुपए की मांग की गयी थी। रूपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी थी। रात्रि आठ बजे तक नये बस स्टैण्ड में रूपये लेकर पहुचने को कहा गया था।  पत्र के अंत में लाल सलाम का जिक्र है। IMG-20160416-WA0001

               रूपए नहीं पहुंचाये जाने पर चार अप्रैल को आरोपी का दूसरा पत्र डॉ.के.मौर्य के सरकण्डा स्थित अशोक नगर के मकान में मिला। पत्र में 12 लाख रूपए पालिथिन में भरकर नया बस स्टैण्ड में फेंकने को कहा गया था। पत्र के अंत में लाल सलाम लिखा हुआ था। पत्रकारों को आईजी पवन देव ने बताया कि तीसरा पत्र सात अप्रैल को डाक्टर के निवास पर ही मिला। इस बार डाक्टर से तेरह लाख रूपए लेकर आने को कहा गया। रकम नहीं पुहंचने पर आरोपी ने दस अप्रैल को फिर एक पत्र प्रार्थी के सरकण्डा स्थित घर भेजा। पत्र में रूपए नहीं देने पर घर में घुसकर गोली मारने की धमकी भी दी गयी थी। पुलिस कप्तान ने बताया कि 11 अप्रैल को डॉक्टर के सेल फोन पर आरोपी ने काल कर तेरह लाख रूपए की मांग की। 12 अप्रैल को सेल फोन पर मैसेज भेजा और तेरह लाख रूपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। मेसेज के अंत में लाल सलाम लिखा था।

                                        लगातार धमकी भरे पत्र और एसएमएस से परेशान डॉक्टर के .मौर्य ने सिविल लाइन थाने में मामले को दर्ज करवाया। पुलिस कप्तान अभिषेक पाठक और आईजी पवन देव से भी सम्पर्क किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए आलाधिकारियों ने नगर पुलिस अधीक्षक लखन पटले और सिविल लाइन थाना प्रभारी की अगुवाई में टीम का गठन किया। साइबर सेल को भी अलर्ट कर दिया गया। टीम ने डा.के घर के आसपास खुफिया पुलिस को भी तैनात कर दिया। इस बीच साइबर सेल ने बताया कि जिस नम्बर से ड़ॉक्टर को धमकी और एसएमएस भेजा गया है वह किसी संजीत बंजारे के नाम पर है। संजीत बंजारे ग्राम खेडा सम्बलपुर जिला बेमेतरा का रहने वाला है।

             IMG-20160416-WA0000                      संजीत ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह बिलासपुर में पढ़ाई के अलावा तालापारा में एचडी पैथोलेब के संचालक वसीम रजा खान के साथ काम करता है। नौकरी पर रखने से पहले खान ने खान ने आईडी और सिक्यूरिटी जमा किया है। संजीत की निशानदेही पर पुलिस ने खान को गिरफ्तार किया। पहले तो सच बताने में आना कानी करता रहा। सख्ती के आगे घुटने टेकते हुए वसीम ने बताया कि पहले वह प्रायवेट हास्पीटल चलाता था। व्यापार में काफी घाटा हो गया। कर्ज भी बढ़ गया। पैथोलेब संचालन के कारण डॉ.मौर्य से उसकी पहचान थी। उसे उम्मीद थी कि रूपए आसानी से मिल जाएंगे। इसलिए वह पत्र,एसएमस और फोन से फिरौती के लिए धमकी दिया। वसीम ने बताया कि नम्बर के लिए संजीत बंजारे की आईडी का उपयोग किया।

                               पत्रवार्ता में आईजी ने बताया कि जान से मारने की धमकी,फिरौती और फर्जी तरीके से नम्बर हासिल करने के आरोप में वसीम पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फर्जी आई डी और फोटो के आधार पर सिम देने वाले दुकानदार पर भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपी से मोटर सायकल,सिम कार्ड और मोबाइल जब्त कर लिया है। मामले को सुलझाने में नगर पुलिस अधीक्षक लखन पटले,सिविल लाइन थाना प्रभारी,नसर सिद्धिकी, सायबर सेल प्रभारी हेमन्त आदित्य, आरक्षक राजेश्वर चौधरी,दीपक यादव,नवीन एक्का की अहम भूमिका रही।

close