बिलासपुर—महाराष्ट्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हुसैन उमर ने आरएसएस और भाजपा पर जमकर निशाला साधा है। कांग्रेस ने भाजपा को मिस काल वाली पार्टी बताया। उन्होने कहा कि आरएसएस में झूठ,हिंसा, झूठा राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाया जाता है। देश के मुसलमान हीं नहीं किसी भी बच्ची को हिजाब से ज्यादा शिक्षा की जरूरत है। मैं कम्यूनल नहीं हूं…मुसलमान बच्चियों को किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए। उन्हें हिजाब से ज्यादा जरूरत शिक्षा की है।
प्रदेश कांग्रेस संगठन और सदस्यता चुनाव प्रभारी हुसैन एक दिनी प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्हें जिला कांग्रेस के दोनों अध्यक्षों ने सदस्यता अभियान के आंकड़ों से अपडेट किया। हुसैन ने कांग्रेस सदस्यता से जुड़े प्रभारियों को रिचार्ज भी किया।
हुसैन ने पत्रकारों को बताया कि छत्तीसगढ में कांग्रेस बहुत मजबूत है। आलाकमाान ने प्रदेश को 15 लाख सदस्य बनाने का टारगेट दिया है। बिलासपुर में निर्धारित तारीख से पहले ही एक लाख से अधिक सदस्य बन चुके हैं। इस दौरान हुसैन जिला कांग्रेस अध्यक्ष की तारीफ की।
सवाल जवाब के दौरान हुसैन ने बताया कि हम मिस काल वाली पार्टी नहीं है। हमारा काम ठोस होता है। मिस काल से कोई सदस्य नहीं बनता है। मैनूअल और डीजिटल दोनो प्रक्रिया से सदस्य बनाए जा रहे हैं। अब तक बिलासपुर ग्रामीम कांग्रेस ने एक लाख से अधिक सदस्यों को पार्टी से जोड़ा है। निश्चित रूप से जो सदस्य बनाएगा..उसे टिकट भी मिलेगा।
भाजपा ने कुछ साल पहले तीस लाख सदस्य बनाए..सरकार से बाहर हो गयी। आपका टारगेट बहुत छोटा है। हुसैन ने बताया कि भाजपा मिस काल पार्टी है। हमारे यहां ऐसा कुछ नहीं होता है। मेहनत करना पड़ता है। कांग्रेस में भाजपा की तरह सदस्य बनाओ घपला नहीं करते है।
हुसैन ने बताया कि आरएसएस शाखा में चार बातेंं सिखायी जाती है। पहली बात झूठ कैसा बोलना है। दूसरी बात द्वेष करने का पाठ पढ़ाया जाता है। तीसरी बात हिंसा और चौथी बात राष्ट्रवाद के नाम हिन्दुत्ववाद सिखाते हैं।
कांग्रेस की लगातार हार हो रही है। कब तक पुराने नेतृत्व पर विश्वास करेंगे। क्या कुछ मंथन हो रहा है। हार पर मंथन किया जाएगा..हमारी कुछ गलतियां हुई हैं..उन्हें दूर किया जाएगा। । लेकिन भाजपा ने देश को प्रतिवादी आंदोलन में उलझाया है। इससे लोगों का ध्यान भटकाया जा रहा है। हमने विकास के नाम पर छत्तीसगढ़ में सरकार बनाई है। और प्रदेश का तेजी से विकास भी हुआ है।
क्या हिजाब होना चाहिए..हुसैन ने बताया कि मैं कम्यूुनल नहीं हूं..हिजाब का विरोध करता हूं। मुसलमान बच्चियों को शिक्षा की जरूरत है..हिजाब की नहीं। लेकिन भाजपा ने लोगों को मुद्दा बनाकर उलझा दिया है। स्कूलों का जो भी ड्रेस कोड है उसका पालन सभी को करना होगा।
बिलासपुर और ..विधानसभा में अव्वल
पत्रकार वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि मैन्यूअल सदस्यता अभियान में बिलासपुर का प्रदेश में पहला स्थान है। कुल 52 हजार 500 से अधिक सदस्य बनाए जा चुके हैं। डिजिटल सदस्यता अभियान में भी बिलासपुर ने 45636 सदस्य बनाकर पहला स्थान हासिल किया है। विजय केशरवानी ने बताया कि पूरे प्रदेश में विधानसभावार अम्बिकापुर को पहला स्थान जबकि कोटा और मस्तूरी विधानसभा को दूसरा और तीसरा स्थान मिला है। कोटा विधानसभा में अब तक 15499 और मस्तूरी में 13487 लोगों को कांग्रेस से जोड़ा गया है।
जिला कांग्रेस ने बताया कि सदस्यता अभियान कार्यक्रम 31 मार्च तक चलेगा। इस दौरान हजारों की संख्या में सदस्य जुड़ेंगे।
प्रत्येक ब्लाक के पांच कार्यकर्ता सम्मानित
कांग्रेस चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री हुसैन ने इस दौरान जिले के सभी ब्लाक से पांच पांच लोगों को सम्मानित किया। विजय ने बताया कि सम्मानित किए गए कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनाया है। इस दौरान हुसैन ने विजय केशरवानी और विजय पाण्डेय के प्रयास की जमकर तारीफ की। और विजय केशरवानी का पीठ भी थपथपाया।