बिलासपुर— सिरगिटटी पुलिस ने हत्या की नीयत से चाकूबजी करने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू समेत राड भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। सभी आरोपियोंके खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 452, 427, 294, 323,506,34 का अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय के हवाले कर दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों का नाम
1) विजय यादव पिता सहसराम यादव उम्र 24 वर्ष निवासी मन्नाडोल तिफरा थाना सिरगिट्टी
2) पिंटू उर्फ अमित यादव पिता दुर्गेश यादव उम्र 20 वर्ष मन्नाडोल तिफरा थाना सिरगिट्टी
3). विकास यादव पिता गीतराम यादव उम्र 19 वर्ष महिमानगर सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी
4) विधि से संघर्षरत बालक।
सिरगिट्टी पुलिस ने मन्नाडोल में 18 मार्च की शाम होली दहन के हत्या की नीयत से चाकूबाजी करने वाले चार आरोपियों को धर दबोचा है। पकडे गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस के अनुसार 18 मार्च को होली दहन के दौृरान कुछ लोगों ने श़त्रुघ्न सिंह बरगाह पर चाकूल से हमला कर दिया। आनन फानन में पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के बाद ईलाज के दौरान पीड़ित का बयान लिया गया। होली दहन के दौरान मन्नाडोल तिफरा निवासी विजय यादव, पिंटू उर्फ अमित यादव, विकास यादव एवं विधि से संर्घषरत् बालक ने झांझारिया निर्माण लिमिटेड कंपंनी मे कार्यकरत सुरक्षा गार्ड शत्रुहन सिंह बरगाह, तीजराम निर्मलकर और संतोष कुमार राजपूत सेे वाद विवाद हो गया। मां बहन की गंदी गंदी गालियाॅ देते हुये शत्रुहन सिंह बरगाह के बाये पीठ मे चाकू से वार कर दिया। चोट पहुॅचाकर कल्पु महतो के घर मे घुसकर कल्पु महतो को राड से मारपीट किया और वाहन को तोडफोड किया।
विवेचना के दौरान प्रकरण में चारो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपराध कबूल किया। आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त चाकू और 3 नग लोहे की राड जप्त किया गया।आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल के हवाले किया गया है।