कांग्रेसियों को भक्तचरण और भूपेश ने किया रिचार्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG_20160421_152451बिलासपुर—अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव प्रभारी छत्तीसगढ़ कांग्रेस भक्त चरणदास और प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री और मीडिया सेल प्रभारी शैलेष नितिन त्रिवेदी, एक दिवसीय दौरे पर बिलासपुर पहुंचे। छत्तीसगढ़ भवन में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों और जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिला कांग्रेस पदाधिकारियों, कांग्रेस पार्षशद दलों को रिचार्ज किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला , शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर,नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधेभूत, संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय, महामंत्री धर्मेश शर्मा , अजय सिंह, पिनाल उपवेजा, सुभाष ठाकुर, रंजीत सिंह से मुलाकात कर जिले की राजनैतिक हालात पर चर्चा की।  जिला शहर  अध्यक्षों को ग्राम और वार्ड चौपाल आयोजित करने का आवश्यक दिशा -निर्देश दिया।

                        राष्ट्रीय सचिव भक्त चरणदास और प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल प्रदेश पदाधिकारियों और जिला शहर अध्यक्ष के साथ लालखदान स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. सत्यदेव शास्त्री के निवास पर पहुंचकर निधन पर शोक जाहिर किया। सोमदत्त शास्त्री और धर्मराज शास्त्री से मुलाकात की। राष्ट्रीय सचिव भक्त चरण दास और पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने शोक जाहिर करते हुए कहा कि शास्त्री जी स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ-साथ कांग्रेस के मार्गदर्षक थे। उनकी कमी को कांग्रेस पार्टी हमेशा महसूस करेगी।

                         भूपेश बघेल और भक्त चरणदास शहर कांग्रेस महामंत्री अभिषेक सिंह परिवारिक वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इसके बाद दोनो नेता शिवरीनारायण के लिए रवाना हो गए। शिवरीनारायण में आयोजित अनुसुचित जाति जनजाति के सम्मेलन में भाग लेंगे। इस अवसर पर हरमेन्द्र शुक्ला, गोपाल दुबे, करम गोरख, प्रेम दास मानिकपुरी, अखिलेष श्रीवास, शैलेन्द्र जायसवाल, दीपांषु श्रीवास्तव समेत कई कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।

close