स्कूल सफाई और मितानिन संघ की मांगों पर लग सकती है मुहर, संसदीय सचिव की पहल से आंदोलन खत्म होने के संकेत

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर।स्कूल सफाई कर्मचारी संघ और मितानिन कर्मचारी संघ बीते कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर राजधानी रायपुर में आंदोलन कर रहे है। इस दोनों आंदोलन को समर्थन देने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन राजधानी रायपुर में धरना स्थल पहुँच कर समर्थन देते हुए मंच से बस्तरिया अंदाज में कहा कि स्कूल सफाई कर्मचारी हमारे शिक्षा विभाग के परिवार का महत्वपूर्ण अंग है। इसलिए हम इस आंदोलन की मुख्य वजह से अच्छी तरह वाकिफ है। आपकी जायज मांगो पूरी होनी चाहिए। आज ही संसदीय सचिव‌ चन्द्रदेव राय से भी स्कूल सफाई कर्मचारी संघ मिलकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक लंबे समय से चल रहे स्कूल सफाई कर्मचारी संघ और मितानिन कर्मचारी संघ का आंदोलन जल्द खत्म हो सकता है।इसके लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में शिक्षक नेता केदार जैन ने आंदोलनरत संघ के नेताओ से गहन चर्चा की है।जिससे विधायक चंद्रदेव राय की मध्यस्थता में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कराने की भूमिका तैयार हो गई है ..! संभवतः देर रात या कल लंबे समय से चल रहा गतिरोध दूर हो सकता है। स्कूल सफाई कर्मचारी संघ और मितानिन कर्मचारी संघ की कुछ मांगों पर मुहर भी लग सकती है।

बताते चले कि छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी संघ का प्रदेश स्तरीय अनिश्चित कालीन हड़ताल बीते 7 मार्च से जारी है। संघ के धमतरी के महत्वपूर्ण पदाधिकारीयो ने आज संसदीय सचिव‌ चन्द्रदेव राय से मुलाकात कर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा है जिस पर श्री राय ने भरोसा रखने की बात भी कही है।

बुधवार को स्कूल सफाई कर्मचारी संघ और मितानिन कर्मचारी संघ के रायपुर में धरना स्थल पर संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन ,छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के प्रदेश अध्यक्ष तुलसी साहू, छत्तीसगढ़ व्यायाम शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश देवांगन धरना स्थल पर उपस्थित होकर उनकी मांगो का समर्थन किया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close