भूख हड़ताल पर बैठे कांग्रेसी..जनता ने दिया साथ.. किसान नेता संदीप ने कहा..प्रतिदिन करेंगे सद्बुद्धि यज्ञ..जरूरत पड़ी तो फूंकेगे उग्र आंदोलन का बिगुल

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—-ट्रेन स्टापेज और चालिस से अधिक गाड़ियों के बन्द किए जाने के विरोध में  जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। भूख हड़ताल पर बैठे लोगों ने एलान किया है कि मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन को जारी रखा जाएगा। वही आंदोलन को जमकर समर्थन भी मिल रहा है। 
                  जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शुक्ला की अगुवाई में रेल प्रशासन को अल्टीमेटम दिए जाने के साथ ही स्थानीय लोगों ने कोटा रेलवे स्टेशन के बाहर भूख हड़ताल शुरू कर दिया है। किसान नेता संदीप शुक्ला ने बताया कि भूख हड़ताल पर जाने से पहले हमने  रेलवे प्रशासन के सामने अपनी मांग को रखा है। बावजूद इसके रेल प्रशासन ने जनता की भावनाओं को समझने का प्रयास नहीं किया। सर्वदलीय संगठन ने फैसला किया है कि  मांग पूरी नहीं होने तक भूख हड़ताल जारी रखेंगे। 
         संदीप शुक्ला ने बताया कि सभी लोग सिद्ध बाबा से आशीर्वाद लेने के बाद परिसर के नीचे रेलवे प्रशासन के खिलाफ अनशन पर हैं। हमारा भूख हड़ताल शांतिप्रिय है। बावजूद रेल प्रशासन हमारी आवाज को दबाने का प्रयास कर रहा है। जरूरत पड़ी तो हम उग्र आंदोलन से भी परहेज नहीं करेंगे ।
            कांग्रेस नेता ने बताया कि  कोरोना काल से लेकर अब तक रेलवे ने जनता को सिर्फ गुमराह किया है। जब भी आंदोलन की चिंगारी भड़कती है ..रेल प्रशासन तानाशाही व्यवहार करने लगता है। लोगों को गुमराह कर आंदोलन को खत्म कराने लगता है। 
          रेलवे की तानाशाही को लेकर जनता में भयंकर आक्रोश है। आंदोलन में पुरुषों के साथ  महिलाओं की भी भागीदारी है। आंदोलन में ग्रामीण क्षेत्र का प्रतिनिधियों का भी सहयोग हासिल है।  संदीप शुक्ला ने बताया कि सभी ने मिलकर फैसला किया है कि भूख हड़ताल के साथ ही रेलवे को सद्बुद्धि दिलाने सद्बुद्धि यज्ञ किया जाएगा। कोटा आदिवासी बहुल क्षेत्र है। जिला का प्रमुख व्यवसायिक केन्द्र के रूप में भी जाना जाता है। बावजूद इसके रेलवे प्रशासन क्षेत्रवासियों के साथ तानाशाही करने से बाज नहीं आ रहा है। ना केवल महत्वपूर्ण ट्रेन स्टापेज को बन्द कर दिया है। बल्कि ज्यादातर गाड़ियों का परिचालन पर रोक लगा दिया है।
            सिद्ध बाबा परिसर स्थित में पहले दिन भूख हड़ताल में जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शुक्ला भाजपा नेता गोविंद यादव व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता विदेश्वर सोनी शिवदयाल निर्मलकर आशीष मिश्रा नौशाद खान हैप्पी गुप्ता अनिल गुप्ता सुमन दास पुरी सुख सागर दास एके राय अश्वनी उद्देश उत्तम जायसवाल सतीश गुप्ता भाजपा नेता सरपंच चंचल उनके सरपंच ग्राम पंचायत गुफा हरि पैकरा सरपंच मिट्ठू नवागांव उपसरपंच कपिल जायसवाल जनपद सदस्य प्रभात पांडे मनोज बाजपेई रवि प्रताप सिंह मोनू मानिकपुरी जनपद सदस्य उत्तम जायसवाल सनत मधुकर वरुण घोष राकेश कश्यप संजय सोंधिया गोपाल श्रीवास नौशाद खान मोहित प्रधान शोएब खान मनमोहन दास मानिकपुरी बालेश्वर सोनी शिवदत्त पांडे किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता सोनू गुप्ता सुधांशु अग्रहरी शैलबाला कुजूर महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रकला मराठा मुन्नीबाई गंधर्व इतवारा भाई अमेरिका भाई रंजीता सिंह सरपंच करवा राहुल अग्रवाल सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने शिरकत किया है।
close