अलग अलग मामलों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार..अपहरण,बलात्कार का आरोपी पकड़ाया..हिरासत में मोबाइल चोर

BHASKAR MISHRA
8 Min Read
बिलासपुर—-सिरगिट्टी पुलिस ने अलग अलग आपराधिक मा्मलों में करीब एक दर्जन  आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार करीब आधा दर्जन चाकूबाजों को जेल दाखिल कराया गया। इसके अलावा घर में घुसकर छेड़छाड़ के आरोपी को घेराबन्दी कर पकड़ा गया है। एक अन्य मा्मले में नाबालिग लड़की के अपहरम मामले में आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है। 
पकड़ाया मोबाइल चोर
 
चोरी की मोबाइल बेचने ग्राहक की तलाश कर रहे युवक को गिरफ्तार किया है। कब्जे से मोबाइल को भी जब्त किया गया। पकड़े गए आरोपी का नाम विनोद पटेल है। आरोपी पटेल मोहल्ला तोरवा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मामले में पीड़ित आकाश कुमार सोनी ने निवासी मोबाइल चोरी का अपराध दर्ज कराया था। मुखबीर की सूचना पर आरोपी को घेराबन्दी कर पकड़ने के बाद न्यायालय के हवाले किया गया। 
चाकूबाज पकड़ाया
             आदतन चाकूबाज के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू बरामद करने के बाद गिरफ्तारी कर रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम रोशन मण्डावी उर्फ रोशन ध्रुव है। आरोपी गोल्डी बाड़ा गुरूद्वारा के पास सिरगिट्टी का निवासी है।
 
तीन हमलावरों पर कार्रवाई
 
              पुलिस के अनुसा्र जानकारी मिली कि शनि मंदिर निवासी प्रशांत कौशल को किसी ने चाकू मारकर घायल कर दिया है। पीड़ित को सिम्स में भर्ती कराया गया है। पूछताछ के दौरान पीड़ित ने बताया कि 23 मई 2022 की सुबह 11.30 बजे सरदार मोहल्ला नेताम पान ठेला गया। इसी दौरान आरोपी ने गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। पेट मे गहरी चोट पहुंची है। अपराध दर्ज किए जाने के बाद पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर घेराबन्दी कर आरोपी रोशन ध्रुव उर्फ रोशन मण्डावी को तालाब के पास  पकड़ा गया। चाकू बरामद कर गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
         हत्या की नीयत से चाकू से वार कर हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हमलावरों से मोटर सायकल और धारदार चाकू बरामद किया है।
 
लोको पायलट पर जानलेवा हमला
 
                 पुलिस के अनुसार सेवार निवासी राम साहू बिलासपुर रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट हैं। 5 जून की सुबह हमेशा की तरह करीब 6 बजे घर से ड्यूटी गए। दोपहर  2  बजे  कार्यालय से  घर के लिए निकले। इसी दौरान दोपहर करीब 3 बजे बन्नाक चौक के पास स्कूटी सवार ने टक्कर मार दिया। राम साहू को दाहिने पैर में चोट पहुंची।
 
                     बावजूद इसके गलती नहीं मानते हुए स्कूटी सवार ने घायल से गाली गलौच करना शुरू कर दिया।  इसी बीच आरोपी के दो साथी मौके पर पहुंच गए। तीनों में से एक ने धारदार चाकू से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इसके बाद तीनो फरार हो गए।
 
                 लोगो ने पीड़ित को बताया कि चाकू मारने वाले का नाम रोशन ध्रुव है। स्कूटी सवार का नाम दीप और तीसरे का नाम आजाद है। 
 
                      अपराध दर्ज किए जाने के बाद तीनों को घेराबन्दी कर पकड़ा गया। तीनो सरदार मोहल्ला के रहने वाले है।
 
तीन गुण्डो पर गिरी गाज
         क्षेत्र में गुण्डागर्दी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए चारो आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी और मारपीट कर चोंट पहुचाने की धाराओं के तहत कार्रवाई की गयी है। आरोपियों से चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस नररे चारों रिमाण्ड पर  जेल दाखिल कराया है।
             पुलिस के अनुसार पुराना पावर हाउस स्थित गणेश नगर निवासी सूरज साहू, विक्की यादव की दुकान में काम करता है। 18 मार्च को .होली के दिन सुबह दुकान में काम करने के बाद दोपहर करीब 2.00 बजे घर के लिए रवाना हुआ। इसी बीच नयापारा निवासी नीलू यादव, अनिकेत, रवि नेताम, पिंगू सिंह आए। तीनों ने शराब पीने के लिये पैसा मांगा। मना करने पर चारों ने गाली गलौच करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर अनिकेत, पिंगू, रवि ने पकड़ा । नीलू यादव ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
           रिपोर्ट लिखे जाने के बाद आरोपियों की पतासाजी शुरू हुई। मुखबीर की सूचना पर 7 जून 2022 को बस स्टैण्ड तिफरा के पास से तीनो को गिरफ्तार किया गया। सभी को जेल दाखिल कराया गया है। 
छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
            छेडछाड के आरोपी साबिर खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नजरलाल पारा सिरगिट्टी का रहने वाला है। अनसुार पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 7 जून 2022 की सुबह घर में सोयी थी। इसी बीच आरोपी साबिर खान बुरी नीयत से घर में दाखिल हुआ। आरोपी जोर  जबरदस्ती का प्रयास किया। मारपीट भी किया।
           पीड़िता की शिकायत को तत्काल दर्ज कर आरोपी की पतासाजी शुरू हुई। मुखबीर की सूचना पर आरोपी को घेराबन्दी कर पकड़ा गया। आरोपी साबिर खान ने पूछताछ के दौरान अपराध कबूल किया। गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

 अपहरण और बलात्कार

Join Our WhatsApp Group Join Now
बिलासपुर—सिरगिट्टी पुलिस ने नाबालिग पीडिता का अपहरण कर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।  पकड़े गए आरोपी का नाम शुभम रामटेके है। आरोपी सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित बन्नाक चौक का रहने वाला है। निवासी है। 
       2 जून को पीड़िता के परिजन ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि बालिग पुत्री 1 जून की सुबह करीब 11 बजे घर से निकली। बेटी ने बताया कि वह झोपड़़ापारा स्थित दीदी के घर  जा रही है। लेकिन वह दीदी के घर नहीं पहुंची। पतासाजी के दौरान जानाकारी मिली कि नाबालिग बेटी का किसी ने अपहरण कर लिया है। 
              पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पतासाजी के बाद लड़की को कब्जे में लिया। पीडिता ने बताया कि आरोपी शुभम रामटेके शादी करा झांसा देकर  पिछले एक महीने से शारीरिक शोषण कर रहा है। घटना के दिन आरोपी ने बन्नाक चौक से जबरदस्ती अगवा किया। इसके बाद अपने घर ले गया। शारीरिक सम्बन्ध भी बनाया। इसके बाद  महाराष्ट् स्थित पूना ले गया। इस दौरानर उसने पत्नी बनाकर लगातार बलात्कार किया। 
             पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 366, 376  और पाक्सो एक्ट 4,6 के तहत अपराध कायम किया। आरोपी शुभम रामटेके को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
close