मंत्री ने बांटा लाखों का सौगात..सफाई का दिया संदेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

chingrajpara me samudaik bhavan ka lokarpan (2)बिलासपुर—नगरीय प्रशासन मंत्री आज नगर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत किया। सामुदायिक भवन और जन सुविधा केन्द्र का लोकार्पण कर नगर वासियों को साफ सफाई का संदेश दिया। नगरवासियों से रूबरू होकर समस्याओं का निराकरण किया। उन्होंने कहा कि वातावरण को स्वच्छ रखना सभी नागरिकों का कर्तव्य है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने  कहा कि पुलिस और नगर सेना समाजिक सुरक्षा का पुनीत कार्य करते हैं। आज बी.आर.जी.एफ. की 28 लाख लागत राशि से होमगार्ड्स कैम्पस में निर्मित बैरक का लोकार्पण करते हुए अग्रवाल ने कहा कि नगर सेना बैरक की स्वच्छता और व्यवस्था को देखने के बाद उन्हें बहुत खुशी हुई हैं। यदि आदतों में परिवर्तन कर लें तो स्वच्छ भारत का सपना अपने आप साकार हो जाएगा।

                         अमर अग्रवाल ने चिंगराजपारा में गंधर्व समाज के नवनिर्मित सामुदायिक भवन एवं जन सुविधा केन्द्र का लोकार्पण किया। मंत्री ने कहा कि जनसुविधा केन्द्र बनने से मोहल्ले को साफ-सुथरा बनाए रखने में सुविधा होगी।

                           अपने व्यस्त कार्यक्रम के दौरान मंत्री अमर अग्रवाल ने वार्ड 55 नूतन काॅलोनी में 20 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने काॅलोनीवासियों की मांग पर शिव मंदिर में बाउण्ड्रीवाल, उद्यान एवं उद्यान स्थल पर पाथवे और जलापूर्ति के लिए बोर कराने की घोषणा की। निकाय मंत्री ने स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि साफ सफाई को अपनी आदतों में शुमार करना होगा। तभी हमारा वातावरण साफ और सुथरा होगा।

close