अन्याय के खिलाफ झुकेंगे नहीं..बताए किस मामले में दर्ज हुआ अपराध..इनसे तो हुई थी 302 में पूछताछ..ओपी चौधरी पर FIR सही

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—-प्रदेश मुखिया भूपेश बघेल दिल्ली से सीधे बिलासपुर पहुंचे। अपोलो में भर्ती राहुल साहू और उनके माता पिता से मिला। भूपेश बघेल इसके बाद  सीधे लखीराम आडिटोरियम पहुंचकर नव संकल्प शिविर में शिरकत किया। इस दौरान उन्होने पत्रकारों से संवाद भी किया। आरोप लगाया कि भाजपा दबाव की राजनीति कर रही है। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी जबरदस्ती ईडी के माध्यम से दबाव बनाया जा रहा है। लेकिन बताना चाहता हूं राहुल गांधी झकने वाले नेताओं में नहीं है। वह उभरकर सामने आएंगे। सीएम ने कहा कि राहुल गांधी पर किसी प्रकार का अपराध दर्ज नहीं है। लेकिन गोधरा काण्ड मामले के सामय 302 मामले अपराध भी दर्ज हुआ था। और पूछताछ भी हुई थी।
                 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली से सीधे बिलासपुर पहुंचे। अपोलो में भर्ती राहुल साहू के परिजनों से मुलाकात कर राहुल की पढ़ाई लिखाई और इलाज का जिम्मा लिया। उन्होने राहुल से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि राहुल बहुत साहसी है।

302 में हूई थी पूछताछ

Join Our WhatsApp Group Join Now
                    विपक्ष का आरोप है कि मुख्यमंत्री दिल्ली में प्रदर्शन कर राजनीति कर रहे हैं। ईडी पर दबाव बना रहे है। जबकि पूछताछ एक सामान्य प्रक्रिया है। इसमें प्रदर्शन और गिरफ्तारी की बात नही है। मुख्यमंत्री रहने के दौरान नरेन्द्र मोदी से भी पूछताछ हुई थी। सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि गोधरा मामला 302 का था। अपराध भी दर्ज हुआ था। लेकिन भाजपा बताए कि राहुल के खिलाफ कहां अपराध दर्ज हुआ है। मामले  को ईडी ने एक बार खारिज भी किया है। कोर्ट ने क्लीन चिट दिया है। फिर से पूछताछ की जरूरत क्या है। ऐसा सिर्फ राहुल गांधी की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन राहुल और कांग्रेस पार्टी झुकेगी नहीं। गरीबो की आवाज थी और रहेगी।गिरफ्तारी के सवाल पर बघेल ने कहा कि वहां धारा 144 लगा था। मैं अकेला खड़ा था। ना नियम तोड़ा..ना कानून..फिर भी गिरफ्तार किया गया। एआईसीसी कार्यालय को भी पुलिस ने छावनी बना दिया गया है। नेताओं को ही नहीं बल्कि पत्रकारों को भी परेशान किया जा रहा है।                 

समस्याओ से ध्यान भटका रही केन्द्र सरकार

               भूपेश बघेल ने बताया दरअसल केन्द्र सरकार बेरोजगरी से आर्थिक बदहाली से,बेरोजगारी और देश की अव्यवस्था से ध्यान भटकाना चाहती है। यही कारण है कि ईडी का इस्तेमाम किया जा रहा है। उन्होने कहा कि 16 जून को रायपुर में उनके निवास में सभी कांग्रेस नेताओं को बुलाया गया है। बैठक के रणनीति तैयार होगी। इसके बाद सभी नेता राज्यपाल को ज्ञापन देंगे। 17 जून को छत्तीसगढ़ बन्द का आह्वान किया जाएगा।

ओपी पर सही एफआईआर

             पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ओपी चौधरी के खिलाफ वायरल विडीयो पर एफआईआर दर्ज किए जाने को मजाक बताया है। सवाल के जवाब में भूपेश बघेल ने कहा कि अजीब बात है। एक जिम्मेदार आदमी ऐसा कैसे कर सकता है। पुराना विडीयो वायरल कर क्या बताने चाहते थे ओपी चौधरी। उनके खिलाफ एफआईआर उचित है। कार्रवाई होनी चाहिए।

नकारात्मक उपयोग

                 बुल्डोजर चलने के सवाल पर सीएम ने कहा कि बुल्डोजर का उपयोग सकारात्मक होना चाहिए। देख ही रहे हो कि क्या हो रहा है। ऊर्जा का उपयोग सकारात्मक होता है। लेकिन हो नकारात्मक  रहा है। 
              प्रदेश के संसाधनों को लूटा जा रहा है। हसदेव अरण्य की स्थिति कुछ ऐसी ही है। सीएम ने बताया कि हमारे पास पर्याप्त भूगर्भीय संसाधन है। देश को उसकी जरूरत है। कोयला से बिजली बनता है। कोयला निकालने के लिए पेड़ भी कटेगा। 

महाराजा चाहेंगे वही होगा

                  आपने डगाल काटने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। सीएम ने कहा कि महाराजा साहब को लगता है कि पेड़ काटना उचित नहीं है..। इसलिए उनके अनुमति के बिना पेड़ नही काटा जाएगा। महाराजा साहब क्षेत्र के विधायक हैं। हम तो ज्यादा जानते नहीं। इसलिए वह जो बोलेंगे वही सच माना जाएगा।

उभरकर सामने आएंगे

                       एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि यह छत्तीसगढ़ के राहुल साहू साहसी है। 105 घंटे जिन्दगी और मौत से जंग किया। पत्थर तोड़कर बाहर आया है। राहुल गाधी भी उभरकर सामने आएँगे। आज 11 घंटे की सुनवाई के बाद ईडी कार्यालय से सीधे एआईसीसी पहुंचे। लेकिन उनके चेहरे पर किसी प्रकार का शिकन नही था। वह फाइटर हैं। हम केन्द्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ 17 को छत्तीसगढ़ प्रदेश बन्द करेंगे।
close