करोड़ों रूपयों का बीमा बोनस का लालच देकर ..लाखों की ठगी..दिल्ली से तीन आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—बीमा में करोड़ो रूपयों का बोनस के ना्म पर प्रलोभन देकर ठगी करने वाले गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सिविल लाइन और एन्टी क्राइम की संयुक्त टीम ने तीनों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसा्र मामले में फारेस्ट कर्मचारी विनोद ध्रुव की शिकायत पर कार्रवाई की गयी है।
                      पुलिस के अनुसार फारेस्ट कर्मचारी विनोद ध्रुव ने 2 जून 2022 को थाना पहुंचकर  20 लाख रूपयों से अधिक की ठगी का अपराध दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने  बीमा राशि में करोड़ों रूपए का बोनस प्रलोभन दिया। बीमा सम्बधित जानकारी हासिल करने के बाद आरोपियों ने आनलाइन 20 लाख से अधिक रूपयों की ठगी को अंजाम दिया है।    
            पीड़ित ने लिखित शिकायत में बताया कि 11 नवम्बर 2021 से 4 मई 2022 के बीच आरोपियों ने कई बार अकाउन्ट से  लाखों रूपयों का आहरण किया।
                          मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जांच पड़ताल के बाद तीन आरोपियों को दिल्ली स्थित रोहिणी से धर दबोचा। पकड़े गए तीनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपराध कबूल किया। तीनों में से एक आरोपी ने फोन किया। दूसरे   विभिन्न बैंको के अकाउंट नंबर पर फ़्रॉड कर रकम बुलाया। जबकि तीसरे आरोपी ने स्कैनर, फर्जी दस्तावेज बनाने का काम किया है।
               पुलिस ने आरोपियों के पास से स्कैनर, 15 चेक बुक, 5 पासबुक,एक सीपीयू और मोबाइल बरामद किया है।पकड़े गए तीनों आरोपियों का नाम शाहबाज आलम पिता मो. इशा, प्रिंस कुमार सिंह पिता सुरेंद्र और अर्पित कुमार श्रीवास्तव पिता अरुण है। सभी आरोपियों को रोहिणी  दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार फिलहाल आरोपियों से अभी पूछताछ की जा रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close