पति ने पत्नी और सास पर किया जानलेवा हमला.. पुलिस कार्रवाई..आरोपी गिरफ्तार..चाकू भी बरामद

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-सरकन्डा पुलिस ने  पत्नि और सास पर चाकू से जानलेवा हमला के आरोपी को गिरफ्तार किया है।  पुलिस के अनुसार आरोपी आए दिन पत्नी और सास को आए दिन प्रताड़ित करता था। शिकायत के बाद आरोपी को आईपीसी की धारा 294, 506, 307 के तहत तत्काल गिरफतार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायालय के हवाले किया है।  पकड़े गए आरोपी का नाम सोमेश यादव है। आरोपी पीपलपारा लिंगियाडीह का रहने वाला है।
                                 पुलिस के अनुसार रामनगर निवासी  पीड़ित मुन्ना यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी लडकी अंजली यादव ने फोन कर बताया कि पति सोमेश ने उस पर जान लेवा हमला किया है। मॉ सकुन यादव को भी चाकू से घायल कर फरार हो गया है। जानकारी के बाद 112 डॉयल से दोनो को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचने पर बेटी अंजली ने बताया कि उसका पति सोमेश 1 सप्ताह पहले  झगडा कर अपनी माँ के यहाॅ रहने चला गया। जाते जाते उसने जान से मारने की धमकी भी दिया। 
             12 जुलाई 2022 को रात्रि में खाना खाकर जब अंजली यादव और उसकी मॉ सकुन यादव सोने गयी। उसी दौरान रात्रि करीब 10  बजे बाहर से आवाज आयी। अंजली ने दरवाजा खोलकर बाहर देखा तो कोई नहीं था। जब अंजली घर के अंदर आने लगी तो तभी घर के बाथरूम से पति सोमेश यादव निकला। सोमेश यादव छत के रास्ते से घर में प्रवेश किया था। हाथ में रखे चाकू से हमला कर दिया। गाली गलौच करते हुए अंजली यादव की मॉ भी हमला किया।
                  अपनी जान बचाने के लिये दोनो भागकर पड़ोस में चले गए। सौमेश यादव वहां भी पहुंचकर हाथ मुक्का और लात से मारा पीटा। पुलिस ने  मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की जानकारी को आलाधिकारियों के साथ सांझा किया।  पुलिस टीम का गठन कर आरोपी की पतासाजी शुरू हुई। आरोपी  को घेराबंदी कर पकडा गया। पूछताछ के दौरािन आरोपी ने जुर्म कबूल किया। आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद किया गया। सोमेश को न्यायालय  के हवाले किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close