ई़डी कार्यालय के सामने कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन.. सीएम ने कहा..अन्याय के खिलाफ हम नहीं झुकेंगे ..बताया..केन्द्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—कांग्रेस नेताओं ने रायपुर स्थित ईडी का एकजुट होकर घेराव किया। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों समेत विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों ने शिरकत किया। इस दौरान सभी नेताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर केन्द्र पर विपक्ष के खिलाफ षड़यंत्र का आरोप लगाया। सोनिया गांधी को ई़़डी कार्यालय बुलाए जाने के खिलाफ आवाज बुलन्द किया। ई़डी कार्यालय के सामने विशाल सभा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत मोहन मरकाम  और अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
                    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर छ.ग. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अगुवाई में प्रदेश के सभी कांग्रेस नेताओं ने रायपुर स्थित ईडी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी के सामने बुलाये जाने को लेकर केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विशाल जनसभा को संबोधित किया।
          मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। , सोनिया और  राहुल गांधी को तंग करने के लिए ईडी का दुरूपयोग किया जा रहा है।  मोहन मरकाम ने भी सभा को संबोधित किय़ा। मरकाम ने बताया कि कांग्रेस डरने वाली पार्टी नहीं है। संविधान का सम्मान करते हुए हम सभी संवैधानिक संस्थानों के सामने जायेंगे। केन्द्र सरकार संवैधानिक संस्थानों का राजनैतिक उपयोग कर रही है।
                  ईडी घेराव कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय के साथ ही प्रमुख रूप से पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, विधायक रश्मि सिंह, विधायक शैलेश पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, महापौर रामशरण यादव, सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, मंडी अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, संदीप शुक्ला, शंकर यादव, जिला अध्यक्ष विजय केशरवारी, शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय, राष्ट्रीय प्रतिनिधि विष्णु यादव, पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय, पूर्व शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, बेलतरा प्रत्याशी राजेन्द्र साहू, ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, व्यास नारायण राय, संतोष दुबे, मनोहर कुर्रे, ऋषि पाण्डेय, सुभाष ठाकुर समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रायपुर में आयोजि धरना प्रदर्शन में शिरकत किया।
TAGGED:
close