पुलिस की बड़ी कार्रवाई..लाखों रूपए कीमती चोरी की 11 बाइक जब्त..मास्टरमाइंड समेत 8 गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—एन्टीक्राइम टीम और सिविल लाइन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर मोटरसायकल चोरी में शामिल मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 8 खरीददार को भी हिरासत में लिया है। संयुक्त टीम ने कुल करीब 9 लाख कीमती कुल 11 मोटरसायकल जब्त किया है। एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि पकड़े गए तीनो आरोपी सुनियोजित तरीके से शहर के भीड़भाड़ इलाके में अपने मंसूबों को अंजाम दिया करते थे। 
आरोपियो का नाम पता
1) धीरेन्द्र टंडन पिता पुरुषोत्तम टंडन उम्र 20 साल निवासी डंगनिया थाना मस्तूरी।            2) वीरेन्द्र टंडन पिता पुरूषोत्तम टंडन उम्र 30 साल निवासी डंगनिया थाना मस्तूरी।         3). दुर्गेश कुमार सूर्यवंशी पिता संतोष कुमार सूर्यवंशी निवासी  बाजार पारा सीपत।
खरीददार आरोपियो का नाम पता
1) ललित सूर्यवंशी पिता गुहाराम सूर्यवंशी निवासी  मटियारी थाना सीपत।                         2) मुकेश सूर्यवंशी पिता बंशी लाल सूर्यवंशी निवासी किसान परसदा थाना मस्तूरी।            3) जानी सूर्यवंशी पिता सहदेव सूर्यवंशी उम्र 22 साल निवासी किसान परसदा मस्तूरी।       4) जितेन्द्र कुमार महिलांगे पिता जयराम महिलांगे निवासी नहरपारा सीपत थाना सीपत।   5) अनिल सूर्यवंशी पिता छोटे लाल सूर्यवंशी निवासी नहरपारा सीपत थाना सीपत।
             एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रो  में लगातार मोटर सायकल चोरी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान ने आरोपियों को तत्काल धरपकड़ का निर्देश दिया। एसपी के आदेश पर एसीसीयू और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने धरपकड़ अभियान चलाकर मोटरसायकल चोरी के आरोप में मास्टर माइंड समेत तीन आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों से पूछताछ के बाद  8 खरीददार को भी गिरफ्तार किया है।
 
            
             उमेश कश्यप ने बताया कि हरविन्दर सिंह ने बताया कि ग्राम टंगनिया मस्तूरी निवासी धीरेन्द्र टंडन पूर्व में मोटर सायकल चोरी मामले में जेल की सजा काट चुका है। संदेह के आधार पर धीरेन्द्र टंडन को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान धीरेन्द्र टण्डन ने बताया कि पिछले 6 महीनों से अपने भाई वीरेन्द् टंडन और साथी दुर्गेश सूर्यवंशी के साथ  शहर के विभिन्न क्षेत्रो से कुल 11 मोटर
सायकल पार किया है। चोरी की मोटरसायक लो को सीपत क्षेत्र में ग्राहकों को बेचना बताया। 
 
                जानकारी के बाद अभियान चलाकर खरीददारों के कब्जे से कुल 11 मोटरसायकल को बरामद किया गया। बरामद मोटरसायकल की कीमत करीब 9 लाख रूपयों से अधिक है। 
 
                बरामद मोटर सायकल के संबंध में  सिविल लाईन, सरकंडा, तारबाहर, सिटी कोतवाली, कोनी में कई अपराध दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ सिविल लाईन पुलिस  ने धारा 41 (1-4) और आईपीसी की धारा 379,34,411 का अपराध दर्ज किया है।
 
             कार्यवाही में निरीक्षक परिवेश तिवारी, एन्टीक्राइम टीम प्रभारी हरविन्दर सिंह,उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, अजय वारे, सहायक उप निरीक्षक जीवन साहू आरक्षक दीपक उपाध्याय, बलबीर सिंह, सरफराज खान, विवेक राय, सत्या पाटले, दीपक यादव, नवीन एक्का,
प्रआर० नरेन्द्र डिक्सेना की  अहम् भूमिका रही।
close