भाजयुमो का पोस्टर अभियान, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ किया मजाक

Shri Mi
1 Min Read

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा दक्षिण मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भूपेश सरकार के खिलाफ पोस्टर लगाना प्रारंभ किया मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रौशन सिंह एवं मंडल अध्यक्ष मोनू रजक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि सरकार बनते ही सरकार सबसे पहले सरकारी नौकरी एवं बेरोजगारी भत्ता 2500 रूपए देंगे लेकिन कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के लाखों बेरोजगार के साथ मजाक कर झुझुना थमा दिया जिसके कारण प्रदेश के युवा आज भी नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसलिए युवा मोर्चा ने प्रदेश के युवाओं के समर्थन में खड़ी हो कर उनकी हर मांग पर युवा मोर्चा साथ खड़ी है। युवा मार्चे द्वारा आगामी होने जा रहे विशाल धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस पार्टी के नेताओं, मंत्रियों एवं मुख्यमंत्री का चेहरा उजागर कर प्रदेश के सामने लाया जाएगा। सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में दक्षिण मंडल के मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह चौक चौराहों पर पोस्टर लगाए। इस मौके पर रौशन सिंह, मोनू रजक, अभिषेक राज, साहिल कश्यप, अमन ताम्रकार, अखिलेश यादव, मुस्ताक मेमन, आयुष मेहता, तनूज रोहरा, चिंटू गुप्ता, ओम तिवारी सहित मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close