केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने कहा..200 साल बाद आया CG..बताया..पेट्रोल की कीमत बढ़ाने को मजबूर..बाबा रामदेव ही बताएंगे कैसे कम होगा दाम

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—हम पेट्रोल डीजल गैस का दाम बढ़ाने को मजबूर हैं। हमारे देश में तेल का उत्पादन नहीं होता है। देश की तीन कंपनियां मिलकर तेल का दाम तय करती हैं। नागालैण्ड और अरूणाचल प्रदेश में तेल का भण्डार है। जल्द ही तेल निकालने का काम शुरू होगा। एथेनाल निर्माण के बाद हमारी विदेशों पर तेल की निर्भरता कम होगी। रामेश्वर तेली ने कहा कि हमें नहीं मालूम बाबा रामदेव का कौन सा फार्मूला है जिससे तेल की कीमत कम होगी। आप लोग ही पूछें। म

Join Our WhatsApp Group Join Now

                केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं गैस उत्पाद मंत्री रामेश्वर तेली अल्पप्रवास पर बिलासपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। सांसद अरूण साव के सरकारी आवास पर उन्होने समाज के साथ ही पत्रकारों रूबरू हुए। इस दौरान उन्होने महंगाई से लेकर अन्य सवालों का जवाब भी दिया। 

                           केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि पेट्रोल डीजल पर हमारी निर्भरता विदेशों पर है इसलिए तेल का दाम बढ़ रहा है। इस समय वैश्विक परिस्थितियों भी विपरीत है। इसके चलते दाम कुछ ज्यादा ही बढ़ रहा है। एक समय पेट्रोल डीजल का दाम कुछ रूपये बढ़ते ही केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सिलेन्डर और सब्जी का माला पहनकर प्रदर्शन करने लगती थी। आजकल क्यों नहीं..क्या उन्हें अब महंगाई नहीं दिखायी दे रहा है। 

               सवाल के जवाब में केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि भारत की तीन कंपनिया तेल का दाम तय करती हैं। फिलहाल तेल के दाम में कमी की कोई संभावना नहीं है। मंत्री ने बताया कि नागालैण्ड और आसाम में तेल का भण्डार है। 1991 से तेल उत्पादन का कार्य बन्द है। जल्द इन स्थानों से तेल का उत्पादन किया जाएगा। 

                           मंत्री ने एक अन्य सवाल का जवाब दिया कि जल्द ही एथेनाल बनाने का उत्पादन शुरू हो जाएगा।  छत्तीसगढ़ राज्य में रिकार्ड तोड़ धान का उत्पादन होता है। यहां भी एथेनाल बनाने का काम किया जाएगा। जिस दिन एथेनाल से पेट्रोलियम उत्पाद बनाने की दर पचास प्रतिशत पहुंचेगी। तेल की कमी को पूरा कर लिया जाएगा।

          इस दौरान केन्द्रीय मंत्रेी महंगाई के सवाल पर बचते नजर आए। कमर्शियल सिलेन्डर सस्ता और घरेलु सिलेन्डर महंगा होने के सवाल पर कहा कि गैस का दाम तीन कंपनियां निर्धारित करती है। 

                          चुनाव के दौरान बाबा रामदेव ने भाजपा के लिए काम किया।उन्होने कहा था कि भाजपा सरकार बनते ही पेट्रोल डीजल का दाम 70 से 35 हो जाएगा। आप बाबा रामदेव से पूछें कि दाम कम करने का फार्मूला क्या है। सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि हम बाबा से नहीं पूछेंगे।आप ही पूछ कर बताएं कि दाम कम करने का क्या फार्मूला है। कैम्पनिंग के सवाल का कोई जवाब नहीं दिया।

                              क्या मुफ्त वैक्सीन के लिए तेल का दाम बढ़ाया गया है। मंत्री ने कहा कि हमारे जवाब को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है। राज्य सरकार टैक्स कम करे..महंगाई कम हो जाएगी। इससे उत्पादक राज्यों को घाटा होगा के सवाल पर मंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया।

close