IMD Alert : 48 घंटे में 12 राज्यों में बारिश, ऑरेंज अलर्ट,15 जनवरी से सक्रिय होगा नया सिस्टम,जानें पूर्वानुमान

Shri Mi
6 Min Read

IMD ALERT: देश में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बादल छाए रहेंगे। बिहार यूपी में कड़ाके की ठंड के बीच कुछ जगहों पर बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। शिमला, उत्तराखंड, हिमाचल के ऊंची पहाड़ियों पर भारी हिमपात के साथ ही मौसम बिगड़ने का अनुमान लगाया गया है। जोशीमठ में कड़ाके की ठंड के मौसम के मिजाज में बदलाव दिखेगा। झारखंड में एक बार फिर से ठंड बढ़ेगी। वहीं कई जिले ठंड की चपेट में आएंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

दिल्ली के मौसम में बदलाव

IMD ALERT:राजधानी दिल्ली में कुछ दिनों से शीतलहर से राहत मिल गई है लेकिन दिल्ली में अलर्ट जारी कर दिया गया। 48 घंटे के दौरान दिल्ली में भयानक कोल्ड अटैक के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। 15 जनवरी तक तापमान में भारी गिरावट देखी जाएगी। शहर के खतरनाक हालात के बीच कई जगहों पर कोहरा जारी रहेगा। विजिबिलिटी 0 मीटर पर पहुंच गई है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली और उसके आसपास की तापमान वृद्धि महसूस की जा रही है। हालांकि जल्दी इससे राहत मिल सकती है।

IMD ALERT:बिहार में गुरुवार को धूप खिलने के साथ ही एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखी जाएगी। उत्तर बिहार में कपकपी छूट रही है। दक्षिणी बिहार में फिलहाल राहत के आसार नजर आ रहे हैं। बर्फीली पछुआ हवा का कहर दिख रहा है। 17 जनवरी तक फिलहाल कोल्ड वेव से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। इसके अलावा कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी देखने को मिल सकती हैं। भागलपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 19 जिले में घना कोहरा का येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि भागलपुर में आबोहवा बेहद प्रदूषित हो गई है।

उत्तम पश्चिम में शीतलहर के नए दौर की तैयारी

IMD ALERT:भारत में 2 से 3 दिन के बीच एक और शीतलहर के दौर की संभावना है। ठंड में भी इजाफा देखने को मिलेगा। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार तक कई क्षेत्रों में शीत लहर से थोड़ी राहत होगी। इसके बाद फिर से हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ मैदानी इलाके में छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है।

झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा में बदलेगा मौसम

IMD ALERT:झारखंड पश्चिम बंगाल उड़ीसा में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। वहीं शाम होते ही शीतलहर की चेतावनी भी जारी की गई है। हालांकि दिन में कड़ी धूप खिली रहेगी। जिससे लोगों को राहत मिलेगी। 15 जनवरी के बाद से मौसम में फिर बदलाव होगा।

मौसमी प्रणाली

  • जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में व्यापक रूप से हिमपात/बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
  • लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट हिमपात/बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
  • पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, असम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट बारिश संभव है।
  • बिखरी हुई बर्फ/बारिश अरुणाचल प्रदेश के लिए कार्ड पर है। असम में छिटपुट बारिश संभव है।

पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान में तापमान में कमी

2 दिन बाद पूरे उत्तर भारत में तापमान में कमी आएगी। पंजाब, हरियाणा पश्चिम राजस्थान में सबसे ज्यादा तापमान में कमी देखने को मिल सकती है। वहीं शीतलहर दोबारा आने की संभावना जताई गई है। जयपुर में घने बादल छाए रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के कुछ इलाके में बारिश देखने को मिलेगी।

चक्रवाती परिसंचरण तंत्र तैयार 

इसके अलावा दिल्ली में भी एक चक्रवाती परिसंचरण तंत्र तैयार हो रहा है। 16 जनवरी से आसमान में बादल छाए रहेंगे। परिस्थिति अनुकूल बनी रहेगी आज दिल्ली में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। बिहार झारखंड के कुछ क्षेत्रों में कोर्ट में भी चेतावनी जारी की गई है। राजस्थान गुजरात हरियाणा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

असम मेघालय मणिपुर में बारिश कोहरे का अलर्ट

पूरे राज्य में भी बारिश और बर्फबारी सहित शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। असम मेघालय मणिपुर अरुणाचल प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा विजिबिलिटी काफी लो रहेगी। इसके साथ ही शीतलहर और कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है।

इन राज्यों में बारिश, हिमपात, शीतलहर, कोहरा 

गिलगित, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में मध्यम बारिश हो रही, हिमपात की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड में आज बारिश होगी अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तरी हरियाणा में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा गुजरात, राजस्थान के न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली पश्चिमी मध्य प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।

तापमान में दो से तीन फीसद की वृद्धि 

केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्य महाराष्ट्र, गोवा में तापमान में दो से तीन फीसद की वृद्धि देखी जाएगी जबकि उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्से में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। आंतरिक कर्नाटक में 13-14 जनवरी, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 15-17 जनवरी को और मध्य प्रदेश में 16-17 जनवरी को अलग-अलग इलाकों में शीतलहर की संभावना है।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close