जनता के बीच पहुंचे रामानुजगंज के कांंग्रेसी..ग्रामीणों को थमाया राहुल गांधी की चिट्ठी..बताया हाथ जोड़ो यात्रा का सच

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
रामानुजगंज(पृथ्वलाल केशरी)– राष्ट्रीय कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा का समापन 30 जनवरी को होने जा रहा है। इसके पहले ही  कांग्रेस ने 26 जनवरी को हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शुभारंभ कर दिया है। यात्रा के माध्यम से कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ राहुल गांधी की चिट्टी को घर-घर पहुंचाने का काम भी शुरू कर दिया है। साथ ही आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेसियों ने जनता के बीच प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भी घर घर पहुंचाना शुरू किया है।
जानकारी देते चलें कि इस साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है। इसलिए हाथ जोड़ा यात्रा के काफी मायने निकाले जा रहे हैं। क्योंकि कांग्रेस नेतृत्व को पूरा भरोसा है कि यात्रा के माध्यम से पार्टी समेत देश में ना केवल पार्टी को रोशनी मिलेगी। बल्कि कई राज्यों में बदलाव का फायदा भी मिलेगा। 
इसी कड़ी में गुरूवार को रामानुजगंज ब्लॉक अध्यक्ष मधु गुप्ता और  जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत पुरनाडीह से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शुरुआत हुई है। 5 किलोमीटर की पदयात्रा तय करते हुए कांग्रेसियों की टीम ग्राम केरवाशीला पहुंची। पदायात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश के भूपेश सरकार की योजनाओं को जनता के सामने विस्तार के साथ पेश किया।
पदयात्रा में शामिल सभी कांग्रेसियों ने शासन से मिलने वाले योजनाओं को लेकर संवाद किया। ग्रामीणों ने बताया कि शासन से मिलने वाली योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता द्वारिका प्रसाद केसरी,अशोक गौड़ पार्षद,कृष्णा मंडल प्रतीक सिंह प्रदेश संयोजक एनएसयूआई,अध्यक्ष जिला किसान कांग्रेस विकास दुबे,उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रेम सागर सिंह,सरपंच पुरानडीह मदन राम,जिला अध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ सुनील कन्हारे विधानसभा मीडिया अध्यक्ष नीरज गुप्ता,जोन प्रभारी कार्तिक माझी,सचिव ब्लॉक कांग्रेस सुकुमार मंडल,सुभाष सरकार,श्यामलाल मंडल,धनेश मंडल , श्यामला दीदी,सचिव ब्लॉक कांग्रेस गौतम ठाकुर, विनय मंडल,धनेश मंडल,सचिन राय,ललित मिस्त्री, रघुनाथ कश्यप,झँझु मजूमदार,पचू राम सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने शिरक किया।
close