दारू पीकर लड़खड़ाते प्रधानपाठक का आया वीडियो ..नशे की हालत में छात्राओं से किया विवाद..डीईओ ने किया निलंबित..

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—जिला शिक्षा अधिकारी ने 26 जनवरी को नशे की हालत में पाए गए शासकीय प्राथमिक शाला जुनवानी मस्तूरी ब्लाक के प्रधानपाठक को निलंबित किया है। आदेश में बताया गया है कि नशे की हालत में वायरल वीडियो की पहचान प्रथानन पाठक रामसागर कश्यप की रूप में हुई है। प्रधानपाठक का कृत्य सिविल सेवा नियम के खिलाफ है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

निलंबन आदेश में बताया गया है कि वायरल वीडियों में प्रधानपाठक 26  जनवरी को स्कूली छात्र छात्राओं और ग्रामीणों के बीच नशे की हालत में है। इस दौरान रामासागर कश्यप ग्रामीणों के साथ विवाद करते नजर आ रहे हैं। कश्यप संकुल समन्वयक के पद पर भी नियुक्त है।

बावजूद इसके गैर जिम्मेदार हरकत कर विभाग को शर्मिन्दा किया है। साथ ही रामसागर कश्यप का कृत्य पदीय कर्तव्यों के खिलाफ है। उन्होने सिविल सेवा आचरण नियम 1965 नियम 3 के खिलाफ काम किया है। इसलिए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

निलंबन के दौरान निलंबित रामासागर कश्यप को मुख्यालय प्राचार्य शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला बालक में संलग्न किया जाता है।

close