अब सरकारी अस्पतालों में मरीजों को सौ रुपए मे खाना

Shri Mi
1 Min Read

Hospital-logoरायपुर।प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को 60 के जगह अब 100 रूपए प्रति दिन के हिसाब से  नाश्ता, भोजन मिलेगा।स्वास्थ्य विभाग की ओर से नई आहार (मेनू) जारी कर की गई है। माना जा रहा है कि इस सूची से वार्डों में भर्ती
हजारों मरीज लाभान्वित होंगे। और बताया गया कि प्रदेश के मेडिकल, जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हर दिन हजारों मरीज भर्ती हो रहे हैं। उनके सुबह नाश्ता के साथ दोपहर और शाम-रात में भोजन दिया जा रहा है, लेकिन यह सब कुछ 60 रूपए  प्रति दिन के हिसाब से तय है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            शासन के ओर से नई दर लागू करने के बाद अब उसका लाभ मरीजों को मिलने लगेगा। स्वास्थ्य संचालक आर प्रसन्ना ने अस्पताल अधिकारियों को जारी आदेश में कहा है कि वार्डों में भर्ती मरीजों को डॉक्टरों के सलाह पर या उनकी रुचि के हिसाब से नाश्ता, भोजन दें। भोजन वितर‡ण लिए पारदर्शी अपनाते हुए स्व- सहायता समूह या अलाभकारी संस्थाओं को प्राथमिकता दें। भोजन गुणवत्ता की जिम्मेदारी जीवनदीप समिति की होगी। उ‹होंने यह भी कहा है कि नाश्ता, भोजन को सुरक्षित जगहों पर रखें और मरीजों को उसका वितरण साफ-सुथरे ढंग से कराएं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close