Sawan 2023: सावन के महीने का इंतजार लोगों को बड़ी ही बेसब्री से होता है, इस दौरान प्रकृति भी काफी खूबसूरत नजर आती है। बारिश की वजह से धरती की तपन कम होती है और चारों ओर हरियाली ही हरियाली नजर आती है।
इस महीने से ही तीज-त्योहार शुरू होते हैं। लड़कियां मायके में आती हैं और सबसे बड़ी बात ये माह शिव के प्रिय मास में से एक है और इसी कारण सावन के महीने में पड़ने वाले हर सोमवार का काफी महत्व होता है।
लोग इस महीने में शिव की विशेष पूजा करते हैं, माना जाता है कि ऐसा करने से इंसान के घर में सुख-शांति का वास होता है और उसकी हर इच्छा पूरी होती है। ये महीना प्रेम, भक्ति, खुशी और उल्लास का पर्याय है।Sawan 2023
आपको बता दें कि इस बार सावन का महीने में आपको शंकर जी कि उपासना करने का ज्यादा वक्त मिलने वाला है क्योंकि अधिमास के कारण इस बार सावन के महीने में आपको 58 दिन मिलने वाले हैं, ये खास संयोग पूरे 19 साल बाद बना है।
आपको बता दें कि सावन मास की शुरुआत 4 जुलाई 2023 से होगी और 31 अगस्त 2023 तक रहेगा और इस महीने में आठ सोमवार पड़ने वाले हैं। जबकि 18 जुलाई से 16 अगस्त के बीच अधिमास रहेगा। जिसकी वजह से इस बार सावन दो मास का होने जा रहा है। सावन में जहां भगवान शिव की पूजा होती है, वहीं मलमास में भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है। मतलब 58 दिनों के दौरान आप दोनों भगवानों की पूजा करके दोगुना पुण्य कमा सकते हैं।Sawan 2023
इस बार सावन में पड़ेंगे आठ सोमवार, जानिए कब-कब?Sawan 2023
- पहला सोमवार: 10 जुलाई 2023
- दूसरा सोमवार: 17 जुलाई 2023
- तीसरा सोमवार: 24 जुलाई 2023
- चौथा सोमवार: 31 जुलाई 2023
- पांचवां सोमवार: 7 अगस्त 2023
- छठा सोमवार: 14 अगस्त 2023
- सातवां सोमवार: 21 अगस्त 2023
- आठवां सोमवार: 28 अगस्त 2023
सावन में करें इन मंत्रों का जाप
- ॐ नम: शिवाय
- ॐ शिवाय नम:
- ॐ सर्वात्मने नम:
- ॐ श्रीकंठाय नम:
- ॐ वामदेवाय नम:
- ॐ तत्पुरुषाय नम:
- ॐ ईशानाय नम:
- ॐ अनंतधर्माय नम:
- ॐ ज्ञानभूताय नम:
- ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:
- ॐ प्रधानाय नम: