बिलासपुर—बीती रात करीब दो से तीन बजे के बीच अशोक नगर स्थित विदेशी मदिरा दुकान में चोरों ने धावा बोला। शटर तोड़कर अंदर दाखिल हुए आरोपियों ने लॉकर को निशाना बनाया। असफल होने पर नाराज आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरो के साथ तोड़फोड़ किया। बहरहाल मामले में सरकन्डा पुलिस ने आज अपराध दर्ज किया है। आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिल गया है।
आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीति रात करीब दो से तीन बजे के बीच अशोक नगर स्थित सरकारी शराब दुकान को आरोपियों ने निशाना बनाया। विभाग के अधिकारी ने बताया कि मामले में सरकन्डा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है।
आबकारी अधिकारी के अनुसार बीति रात दो तीन लोग अशोक नगर स्थित विदेशी मदिरा दुकान पहुंचे। आरोपियों ने चाकू के दम पर तैनात गार्ड को मारने की धमकी दिया। इसके बाद आरोपियों ने मिलकर मारापीटा। शटर तोड़कर आरोपी अन्दर दाखिल हुए। और दुकान में रखे गए लॉकर को तोड़ने का भरपूर प्रयास किया।
लॉकर नहीं तोड़ने की स्थिति में अज्ञात आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरे को निशाना बनाया। तोड़फोड़ के बाद सभी आरोपी फरार हो गए है। मा्मले में विभाग की तरफ से सरकन्डा थाना में अपराध दर्ज कराया गया है।
सरकन्डा थाना प्रभारी फैजूल होदा ने बताया कि विभाग की तरफ से दर्ज शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457 और 380 के तहत एफआईआर दर्ज हुआ है। शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को धर दबोचा जाएगा।