डिप्टी सीएम का बेलतरा में आतिशी स्वागत…सिंहदेव ने कहा…अब पक्का विश्वास…75 पार के साथ दुबारा बनाएंगे सरकार

Editor
3 Min Read
बिलासपुर,,,, बूथ चलो अभियान कार्यक्रम में शिरकत करने प्रदेश के पहले उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव बेलतरा प्रवास पर पहुंचे। डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार प्रवास पर पहुंचे सिंहदेव का बेलतरा के बूथ प्रभारियों ने जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा की अगुवाई में आतिशी स्वागत किया। खासकर महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री का आरती उतारकर अपनी भावनाओं को जाहिर भी किया। स्वागत से अभिभूत सिंहदेव ने कहा कि इस प्यार को वह कभी नहीं भूलेंगे। उन्होने दुहराया कि जनता के प्यार से एक बार हम प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। 
 डिप्टी सीएम बनने के बाद बूथ चलो अभियान में टीएस सिंहदेव बेलतरा  पहुंचे। आतिशी स्वागत और सत्कार के बाद डिप्टी सीएम ने सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सिंहदेव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता के असीम प्यास से एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी।
टीएस सिंहदेव का कार्यक्रम ग्राम बेलतरा, ग्राम पौंसरा, सेमरा, जलसो, मा नंगोई में आयोजित किया गया। की उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी की सरकार को दुबारा  बनाना हा। बूथ चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य बूथ को मजबूत करते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं कोअंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। साथ ही सभी को जागरूक करना है। कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना होगा कि इस बार की जीत पिछली जीत बेहतर होनी चाहिए।
सिंहदेव ने जोर देते कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की भारी मतों से जीत होगी। हमें आत्मविश्वास रखना होगा..अति आत्मविश्वास नहीं।  किसी को भी कम नहीं नहीं आंकना है। अति आत्मविश्वास हमेशा घातत ही होता है। इससे हमें बचना होगा। कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि हमें 46 का आंकड़ा नहीं बल्कि 75 पार का आंकड़ा पार करना है।  यहां मिले असीम प्यार के बाद पूरा अहसास हो गया है कि मतदाता भाई बहन कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए मुस्तैद हैं। 
 कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव पंकज सिंह, जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा, महेंत्तर कश्यप ब्लॉक अध्यक्ष रतनपुर ग्रामीण, झगर राम सूर्यवंशी ब्लॉक अध्यक्ष बेलतरा , चंद्रप्रकाश बाजपेयी, रमेश कौशिक, राजेंद्र साहू, संतोष दुबे, आशीष मोनू अवस्थी, राम रतन कौशिक, रितेश शर्मा, अनिल यादव, त्रिलोकी वर्मा, दिनेश साहू, मीना सूर्यवंशी हरि साहू, टीकम सिंह, अशोक शास्त्री, बुध नाथ पैगोर, दीपक नायक,  सचिन धीवर तेज सिंह गौतम समेत बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता और महिलाएं भारी संख्या में मौजूद थीं। 
close