तेलीबांधा से टाटीबंध तक “एलिवेटेड कारिडोर”

Shri Mi
3 Min Read

2623-ccरायपुर।कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने केन्द्र सरकार से राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-53 पर तेलीबांधा से टाटीबंध तक उड़ान पुल (एलिवेटेड कारिडोर) बनाने का अनुरोध किया है।उन्होंने नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें इस संबंध में अपने सुझाव के साथ पत्र भी दिया। दिये गए पत्र में सुगम यातायात की दृष्टि से उड़ान पुल की जरूरत पर बल दिया है।कृषि मंत्री ने पत्र में श्री गड़करी को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 53 रायपुर शहर के बीचो-बीच घन आबादी वाले हिस्से से गुजरता है। राष्ट्रीय राजमार्ग और मुम्बई-हावड़ा मुख्य मार्ग होने के कारण यह काफी व्यस्त मार्ग है, जिसमें प्रतिदिन भारी संख्या में माल वाहक वाहनों की भी आवाजाही होती है। इस मार्ग के दोनों ओर घनी आबादी वाली बस्तियां और कॉलोनियां बसी हुई है। इस मार्ग में तेलीबांधा चौक से टाटीबंध चौक की कुल लम्बाई 14 किलोमीटर है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                        इस लम्बे हिस्से में सिर्फ तीन अंडरपास एवं एक रेलवे ओव्हर ब्रिज है। पूरे मार्ग में छह जंक्शन ऐसे हैं, जहां पर से कालोनी और बस्तियों के लोग राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर एक तरफ से दूसरे तरफ पार कर आते-जाते हैं। यातायात की अधिकता के कारण क्षेत्र की चार लाख से अधिक आबादी को प्रतिदिन असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। राजमार्ग की व्यस्तता एवं यातायात के दबाव के चलते इस मार्ग में प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है।

                                       साल 2014-15 और वर्ष 2015-16 में ही 500 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं इस मार्ग पर तेलीबांधा से टाटीबंध के बीच हुई है, जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। कृषि मंत्री ने यह भी लिखा है कि इस मार्ग की व्यस्तम यातायात के परिप्रेक्ष में आम लोगों को सुगम यातायात की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रायपुर शहर के मध्य स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के इस खंड (तेलीबांधा से टाटीबंध तक) में उड़ान पुल का निर्माण कराया जाना आवश्यक है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close