बिलासपुर—-पुलिस के अनुसार रतनपुर, पचपेढ़ी सरकन्डा,कोटा समेत अन्य थाना क्षेत्र में अलग अलग कार्रवाई के दौरान अपारधिक गतिविधियों में शामिल दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है। मनचलों को जेल भी दाखिल कराया है।
Join Our WhatsApp Group Join Now
तलवार के साथ पकड़ाया फरार वारंटी
रतनपुर पुलिस ने जूना शहर रतनपुर में पेट्रोलिंग के दौरान सालों से फरार एक वारंटी को तलवार लहराते पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी का नाम कुश ऊर्फ गोरे मरावी है। अतिरिक्त पुलिस कप्तान राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ साल 2019 मारपीट के एक मामले में अपराध दर्ज है। वारंट जारी होने के बाद फरार चल रहा था। बहरहाल आरोपी को तलवार लहहाते लखराम से गिरफतार कर न्यायालय के सामने पेश किया गया है।
आधा दर्जन आरोपियों पर गिरी गाज
अशांति फैलाने के आरोप में सरकन्डा पुलिस ने आर्म्स एक्ट 25, 27 के तहत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 6 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत अपराध भी दर्ज किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के हवाले कर दिया गया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम मन्नू सिंह सौधिया निवासी अटल आवास चिंगराजपारा, फिरोज खान निवासी अशोक नगर अटल आवास सरकण्डा,अभिजीत हटकेंश्वर निवासी राजकिशोर नगर सरकण्डा, हर्ष नायडू निवासी चंदन आवास राज किशोर नगर, जयराज भोसले निवासी तुलसी आवास राजकिशोर नगर,आयुष्मान साव निवासी राजकिशोर नगर , रौनक सिंह निवासी राजकिशोर नगर है।
कोटा पुलिस की कार्रवाई
कोटा पुलिस ने पिपरतराई चौक में एक व्यक्ति चाकू लहराने और लोगों को धमकाने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम भूपेंद्र गिरी है। विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।