टिकट चेकिंग अभियान में भारी जुर्माना वसूल

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
railwaal_picasa- Copyबिलासपुर— रेल प्रशासन के किला बन्दी टिकट चेकिंग अभियान से रायगढ़ स्टेशन में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। वाणिज्य प्रबंधक रश्मि गौतम, सहायक वाणिज्य प्रबंधक के.सी.स्वाईन की अगुवाई में 294 मामलों में 56 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला गया।
                       सीआईसी लाइन में चलाए गए सघन टिकट चेकिंग अभियान में बिना टिकट के 53 मामले दर्ज किए गये। बेटिकट यात्रियों से 21 हजार से अधिक की राशि बतौर जुर्माना वसूला गया। अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, टीटीई और आरपीएफ की टीम भी शामिल हुई। अभियान दल ने अनियमित टिकट के 44 मामलों में 16 हजार रूपए की पेनाल्टी की। बिना बुक लगेज के 193 प्रकरण से करीब 18 लाख रूपए वसूले गए। गंदगी फैलाने के 4 मामलों में 350 रूपयेेे जुर्माना लगाया गया।
close