मल्लिकार्जुन खड़के ने मांगा सहयोग…कांग्रेसी ऑनलाईन जमा करें और कराएं 138 रूपये…तिलक स्वराज फंड को जरूरत

Editor
1 Min Read

बिलासपुर–जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे  ने आज 18 दिसम्बर को नई दिल्ली में ” ऑन लाइन का ऊड फंडिंग एप्प का लांच  किया है। फंडिग एप महात्मा गांधीजी के 1920-21 में तिलक स्वराज फण्ड ” से प्रेरितहोकर गठन किया गया है। शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने जानकारी दिया कि ऑनलाइन फंडिंग का उद्देश्य समान संसाधन वितरण और अवसरों से समृध्द भारत का निर्माण करना है। कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता को जनता के सामने पेश करना है।

शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि बेहतर भारत के लिए आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस की  138 वीं स्थापना दिवस पर कांग्रेस विचार  धारा के लोगों को संगठन से जोड़ना है। कांग्रेस विचारधारा से प्रभावित लोगों के अलावा सभी कांग्रेसियों से 138 रुपये के गुणक जैसे 1380, 13800 और इससे अधिक राशि का सहयोग करने को कहा है। ऑनलाइन सहयोग के साथ कांग्रेस विचारधारा को जन जन तक को पहुंचाना को भी कहा है। पाण्डेय ने जानकारी दिया कि दानदाता www.donateinc.in और कांग्रेस की आधिकारिक साइट–www.inc.in  स से जुड़कर अधिक अधिक संख्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकेंगे।

close