नाबालिग को शादी का झांसा दिया…किया बलात्कार…कोटा में महिला से छेड़छाड़..आरोपी को घेराबन्दी कर पुलिस ने धर दबोचा

Editor
2 Min Read

बिलासपुर— सिविल लाईन पुलिस ने नाबालिग का अपहरण फिर बलात्कार मामले में काली मंदिर के पास तिफरा निवासी आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी का नाम आदि ऊर्फ आदित्य ठाकुर है।इसके अलावा कोटा पुलिस ने भी छेड़छाड़ के गंभीर मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है। आरोपी का नाम अनिल महिलांगे है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

नाबालिग से बलात्कार

सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने बताया कि उसकी नाबालिक लड़की का  आरोपी आदि उर्फ आदित्य ठाकुर ने अपहरण किया। इसके बाद आरोपी ने नाबालिग के साथ बलात्कार किया है। रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम का गठन किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम ने घेराबंदी के बाद आरोपी को धर दबोचा । आरोपी आदि उर्फ आदित्य ठाकुर को आईपीसी की धारा 363 376 506 34, और 6 पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है।

 छेड़छाड़ का आरोपी पकड़ाया

कोटा थाना पहुंचकर पीड़िता ने छेड़छाड़ का रिपोर्ट दर्ज कराया। महिला ने बताया कि अनिल महिलांगे उसके ही गांव पीपरतराई का रहने वाला है। 11 दिसम्बर 2023 की सुबह 5 बजे बदनीयत आरोपी ने छेड़छाड़ कर जबरदस्ती का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी  ने अश्लील हरकत भी  किया है।
 अपराध दर्ज होने के बाद पुलिस से बचने के लिए आरोपी लगातार फरारी काट रहा था। इसी दौरान जानकारी मिली कि आरोपी लंबे समय बाद गांव आया है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी अनिल महिलांगे को धर दबोचा। विधिवत कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
close