बिलासपुर—आदतन बदमाश को कोनी पुलिस ने मोटरसायकल चोरी के जुर्म में पकड़ा है। आरोपी का नाम सरजू श्रीवास है। आरोपी बंधवापारा थाना कोनी का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार सरजू श्रीवास पर थाना तारबहार, सिरगिटटी मे चोरी और छेडखानी का भी अपराध दर्ज है। इसके साथ ही रतनपुर पुलिस ने भी कार्रवाई कर बलात्कार के आरोपी को धर दबोचा है। विधवा महिला के अनुसार आरोपी ने अकेली पाकर घटना को अंजाम दिया है।
मोटरसायकल चोर गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार सुमित कुमार कैवर्त ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात्रि करीब 10 बजे से 12 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति ग्राम निरतू, स्कूल के पास से मोटर सायकल CG10AQ 0132 पार कर दिया है। कोनी ने रिपोर्ट पर आईपीसी की धारा-379 का अपराध दर्ज किया।
विवेचना के दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति ग्राम निरतू में मोटर सायकल से घूम रहा है। व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचकर स्टाफ ने संदेही सरजू श्रीवास उर्फ बटाला को पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मोटरसायकल चोरी का जुर्म किया। आरोपी ने बताया कि टकू बंधवापारा का रहने वाला है।
आरोपी से मोटरसायकल जब्त किया गया। गिरफ्तारी के बाद सरजू श्रीवास को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।हा।
ऐसे पकड़ाया बलात्कार का आरोपी
रतनपुर पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को शिकायत के चंद घटे में गिरफ्तार करने का दावा किया। पुलिस के अनुसार आरोपी चंदू धनुहार निवासी मेन्ड्राखार ने घर में महिला को अकेली पाकर बलात्कार किया। आरोपी को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिरमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।
रतनपुर पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पति की मौत 2 साल पहले हो गयी है। अपनी बेटी और बुढ़ी सास के साथ रहती है। 25 फरवरी 2024 को घर में अकेली थी। मौका पाकर पास में ही रहने वाला चंदू धनुहार घर घुसकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। घटना से इतना डर गयी कि किसी को कुछ नहीं बताया।
पीड़िता की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया। प्रशिक्षु आईपीएस अजय कुमार झा ने बताया कि त्वरित कार्यवाही कर टीम को तत्काल रवाना किया गया। आरोपी चदू धनुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।