एअरगन की गोली से युवक घायल…फाग उत्सव मनाने के दौरान हुआ हादसा..आरोपी गिरफ्तार

Editor
2 Min Read

बिलासपुर—मल्हार मे एअरगन से फायर होने के बाद एक व्यक्ति घायल हो गया है। खबर के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने पीड़ित को अस्पातल भेजा है। आरोपी को गिऱफ्तार भी किया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने जान से मारने की नीयत से एअरगन फायर किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम पुलकेश नापित है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पुलिस के अनुसार 25 मार्च को मल्हार में देव हेल्थ केयर के बगल खाली जमीन पर पियूष सिंह ठाकुर साथियों के साथ फाग मना रहा था। इस दौरान लोग नगाड़ा और बॉक्स बजाकर नाच गा रहे ते। खाली जमीन के बगल में पुल्केश नापित का घर है। पुलकेश ने घर के छत से सभी को शोर शराबा करने से मना किया। फाग मना रहे लोगों के साथ गाली गलौच भी किया।

शोर नहीं थमने पर पुलकेश घर से पावर एयर राइफल लाया और पियूष सिंह ठाकुर को जान से मारने की नियत से गोली चला दिया। पहली गोली पियूष को नहीं लगी। इसके बाद पुलकेश ने दूसरी गोली चलाया। गोली पियूष के सीने की बाई तरफ लगा।

गोली चलने की जानकारी पर पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंची। घायल को मस्तूरी अस्पताल में भर्ती करान के साथ पियूष सिंह ठाकुर की रिपोर्ट पर आरोपी पुल्केश नापित को गिरफ्तार किया। आईपीसी की धारा 307, 294 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी से एयर पावर रायफल को जब्त कर लिया है। विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को मंगलवार को जेल दाखिल कराया है।

close