निगम महापौर किशोर राय ने भी बैठक को संबोधित किया। उन्होने कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों में सक्रिय होकर केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के अभियान की जानकारी दें। लोगों को जागरूक करें। नोटबंदी अभियान की भविष्य में क्या सुखद परिणाम आने वाले हैं इसके बारे में विस्तार से जानकारी दें।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र को भाजपा मय बनाना है। साल 2018 विधानसभा चुनाव में भाजपा की चौथी बार सरकार बनाना है। संभागीय चेम्बर आॅफ काॅमर्स अध्यक्ष आदित्य अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं की जानकारी युवाओं और आमजनों के बीच पहुंचाएं।
भाजयुमो पूर्वी मंडल अध्यक्ष राकेश लालवानी ने नवनियुक्त पदाधिकारी और कार्यसमिति सदस्यों को बधाई दी। संगठन के कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर लेने को कहा। बैठक को प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका सुनीता मानिकपुरी, मोर्चा जिला महामंत्री लोकेशधर दीवान, एमआईसी सदस्य उदय मजुमदार, भाजयूमो महामंत्री अमोलक सिंह सलूजा ने भी संबोधित किया।