बुराइयों का डटकर मुक़ाबला करें-हर्षिता

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170118-WA0000बिलासपुर।शासकीय माता शबरी नवीन कन्या महाविद्यालय में आनंद मेला का आयोजन किया गया। छात्रसंघ के आयोजन में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय मुख्य अतिथि रूप में मौजूद हुई। मौके पर छात्र संघ के नेताओं के अलावा डॉ. तिलक राम साहू मंडल अध्यक्ष  भाजपा,महाविद्यालय  प्राचार्य डॉ  मंजू त्रिपाठी, रेखा पाण्डेय पार्षद और कुमारी सुनीता मानिकपुरी प्रदेश संयोजिका कन्या शक्ति भाजयुमो और रूपाली गुप्ता पार्षद विशेष रूप से उपस्थित थीं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                        मौजूद छात्राओं को संबोधित करते हुए हर्षिता पाण्डेय ने कॉलेज जीवन को याद किया। साथ ही आयोजन की जमकर तारीफ की। श्रीमती पाण्डेय ने छात्रसंघ और महाविद्यालय प्रबंधन को आयोजन के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों को हर परिस्तिथियों का डटकर मुकाबला करने के लिए तैयार रहना चाहिए। हर्षिता पाण्डेय ने बुराइयों के खिलाफ एक जुट होकर मानव समाज और देश के लिए काम करने की बात कही।

                                                    IMG-20170117-WA0022राज्यमहिला आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि बेटी बचावो, बेटी पढाओ और महिला सशक्तिकरण के लिए छात्राओं और छात्रों को मिलकर काम करना होगा। हर्षिता पाण्डेय ने छात्राओं के विभिन्न स्टाल का निरीक्षण किया। पकवान का स्वाद भी लिया।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए  बधाई  भी दी।

                                               कार्यक्रम को डॉ तिलक राम साहू, रेखा पाण्डेय, सुनीता मानिकपुरी और रुपाली गुप्ता ने भी संबोधित किया। छात्र संघ अध्यक्ष शशिकला सूर्यवंशी ने कार्यक्रम को सहयोग देने वाले सभी लोगों को साधुवाद दिया। इस मौके पर शशिकाल ने छात्र संघ के मार्गदर्शन पेशीराम जायसवाल जिला कार्यकारणी सदस्य भाजयुमो और ऋतू सिंह पूर्व अध्यक्ष को धन्यवाद दिया।

                                                    आनंद मेला में कई प्रकार के व्यंजन और खेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। पेशीराम जायसवाल पूर्व अध्यक्ष ऋतू सिंह ,जलेश्वर सोंचे ,सुमित मोहले, शशिकला सूर्यवंशी  पूजा गिरी उपाध्याक्ष,पूजा लिबर्टी सचिव रेणुका दुबे ,रंजीता, आंकाक्षा पाठक, बीनू चंद्रा,पूजा शर्मा पूजा समेत महाविद्यालय के सभी छात्राओं ने सफल कार्यक्रम के लिए एक दूसरे के बीच खुशी जाहिर की।

                                                  कार्यक्रम में  बेलतरा शहर मंडल अंकुश गुप्ता अशोक मानिकपुरी ,अनुभव अग्रवाल,किशोर,विकाश,हिमांशु जायसवाल,अमिता तिवारी,काजल,मोना साहू,आर्ची देवागन,श्रुति ,पूजा, तथा सैकड़ो की संख्या में छात्राए उपस्तिथ थे

close