बिलासपुर—तखतपुर जनपद पंचायत के सागर में तीन दिवसीय माघी मेला में लोगों की भीड़ सुबह से ही देखने को मिली। शुक्रवार को सुबह 9 बजे मैय्या तालाब में महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष सिंह ठाकुर ने भी शिरकत कर सागर मैय्या की विधिवत पूजा अर्चना की।
Join Our WhatsApp Group Join Now
इस दौरान आशीष सिंह ने प्रदेश और क्षेत्र के विकास के लिए आशीर्वाद मांगा। लोगों के लिए खुशहाली की कामना की। उन्होने कहा कि सागर का माघी मेला प्रदेश में अपना एक अलग स्थान रखता है। मेला मिलन का पर्याय होता है। उमंग और विश्वास का प्रतीक भी। आशीष ने सभी लोगों को माघी मेला की सभी को शुभकामनाएं दी।
महाआरती में सरपंच चैतराम अनुरागी, पूर्व सरपंच महेन्द तिवारी , सुरेश पाण्डेय समेत आसपास के सभी लोगों ने शिरकत किया।