हम तब तक जिंदा हैं…जब तक पेड़ हैं…बी.आर.रेड्डी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Pr Photo 1 Envirnment 05-06-17बिलासपुर—एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। प्रशासनिक भवन में विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बी.आर. रेड्डी ने पर्यावरण ध्वज फहराया। कोलइण्डिया काॅरपोरेट गीत बजाया गया। उन्होने उपस्थित सभी लोगों से पेड़ से आत्मीय रिश्ता बनाने का आह्वान किया। रेड्डी ने कहा हम तभी तक जिंदा होने की कल्पना कर सकते हैं..जब तक हमारे आस पास पेड़ और जंगल रहेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएमडी बी.आर. रेड्डी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मापदण्ड को अपनाना हमारा धर्म है। सभी को मिलकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में युद्धस्तर और दिल के साथ काम करना होगा। देश की मांग अनुसार हम कोयला उत्पादन कर रहे हैं। जिम्मेदारी भी बनती है कि हम प्रकृति के साथ सन्तुलन बनाकर चलें। पौधों का ना केवल रोपण करें बल्कि उनके साथ मित्रता और मितव्ययिता का व्यवहार करें ।

                    कार्यक्रम में कोलइण्डिया चेयरमेन सुतीर्थ भट्टाचार्य के संदेश का पठन निदेशक ए.पी. पण्डा ने और प्रतिज्ञा का पठन निदेशक तकनीकी योजना/परियोजना पी.के. सिन्हा ने किया।  इसके अलावा उपस्थित सभी लोगों ने प्रतिज्ञा को दुहराया। प्राकृतिक संपदाओं के संरक्षण और संवर्धन के साथ प्राणियों के प्रति करूणा, दया रखने प्रकृति के सभी घटकों की सुरक्षा लेने की शपथ ली।

                                                  कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि बी.आर. रेड़डी, विशिष्ट अतिथि निदेशक वित्त ए.पी. पण्डा, निदेशक तकनीकी योजना/परियोजना पी. के. सिन्हा, विभिन्न विभागाध्यक्षों और अन्य अतिथियों ने नेहरू शताब्दी नगर काॅलोनी में पौधरोपण किया।

close