रायपुर।राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों की नवीन पदस्थाना की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार ओमकार यदु, अपर कलेक्टर जिला महासमुंद को अपर कलेक्टर जिला राजनांदगांव, हिना अनिमेष नेताम, संयुक्त आयुक्त भू-अभिलेख रायपुर को अपर कलेक्टर जिला कांकेर, शरीफ मोहम्मद खान, अपर कलेक्टर जिला मुंगेली को अपर कलेक्टर जिला महासमुंद तथा कुमारी संतन देवी जांगड़े, संचालक संपदा (गृह विभाग) को अपर कलेक्टर जिला बस्तर पदस्थ किया है।
Join Our WhatsApp Group Join Now