प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री रामचंद्र सिंहदेव नही रहे,बीती रात को रायपुर मे निधन

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।अविभाजित मध्यप्रदेश से अलग होने के बाद बने छत्तीसगढ़ राज्य के पहले वित्त मंत्री रामचंद्र सिंहदेव नहीं रहे।कुछ दिनो पूर्व इनकी हालत गंभीर होने के बाद उन्हें राजधानी के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई  थी रामचंद्र सिंहदेव को कोरिया कुमार के नाम से भी जाना जाता है।उन्हें अजीत जोगी की सरकार में छत्तीसगढ़ के पहले वित्त मंत्री होने का गौरव प्राप्त है।बता दे किडा सिंह देव  की स्कूली शिक्षा राजकुमार कालेज से हुई है, उसके बाद आगे की शिक्षा के लिए वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय गये जहा पर उनके सहपाठी  विश्वनाथ प्रताप सिंह व नारायण दत्त तिवारी रहे।साथ ही भूतपूर्व मूख्य मंत्री अर्जुन सिंह व पूर्व प्रधानमंत्री  वी.पी सिंह उनके जूनियर रहे है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कोरिया राजघराने के रामचंद्र सिंहदेव ने 1967 में विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर सरकार में 16 विभागों के मंत्री बने थे। इसके बाद से वे अब तक 6 बार चुनाव जीतकर अविभाजित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विभिन्न महत्वपूर्ण मंत्री पदों पर आसीन रहे हैं। इनके निधन की सूचना के बाद कोरिया क्षेत्र में शोक व्याप्त है। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन हेतु कांग्रेस भवन रायपुर में 11 बजे लाया जाएगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close