महिलाओं का सम्मान ही माता का आशीर्वाद…अटल ने कहा…बुराई पर अच्छाई की जीत का नाम नवदुर्गा उत्सव

Editor
3 Min Read
बिलासपुर—उदई चौक कतियापारा स्थित जगराता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव शामिल हुए। अटल ने माता की आरती के बाद माता के भजनों का आनन्द लिया। पिछले 3 दिनों से लगातार चल रहे कार्यकर्मो में जसगीत और डांडिया के विजेताओं को सम्मानित भी किया। मुख्य अतिथि अटल श्रीवास्तव ने कहा कि नवदुर्गा उत्सव बुराई पर अच्चाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। माता का नव रूप के अनेको अर्थ है। इसमें एक अर्थ यह भी है कि महिलाएं यदि ठान लें तो हिमालय से भी बड़ा संकट बौना साबित हो जाता है।
                    कार्यक्रम को संबोधित करते हुे अटल श्रीवास्तव ने कहा कि दुर्गोत्सव समिति पिछले 35 सालों से परम्पराओं का निर्वहन करते हुए शानदार आयोजन कर रहा है। कतियापारा उदई चौक बिलासपुर की सबसे प्राचीन स्थलों में से एक है। धीरे धीरे आयोजन ने महोत्सव का रूप ले लिया है। अटल ने दुर्गा माँ से बिलासपुर की विकास और शांत की कामना करते हुए कहा कि भारत भावना और परम्परा प्रधान देश है।स्वराज दुर्गाउत्सव ने ईमानदारी से हमेशा से परम्पराओं का पालन किया है। अटल ने कहा कि आज भी महिलाओं को समुचित अधिकार नहीं मिल रहा है। जब तक देश की आधी आबादी को सम्मान नहीं मिलेगा।  माता का पूरा आशीर्वाद मिलना संभव नहीं है। जब हम महिलाओं का सम्मान देंगे। घर धन और धान्य से भर जाएगा।
                उपस्थित लोगों से अटल ने कहा..दुर्गा सबके जीवन की दुर्गति को नाश करती है। संत विद्वानों ने कहा है कि जीवन में मां का स्थान सर्वोपरि है। मां यदि ठान ले तो हिमालय जैसी बड़ी मुसीबत को भी सिर झुकाना पड़ता है। हमारी माता बहनों को जागना होगा। अपने अधिकारों को छीनना होगा। समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिकाओं का निर्वहन भी करना होगा। क्योंकि बिना आधी आबादी के सहयोग के विकास संभव नहीं है। मां दुर्गा सबके जीवन में उजियारा लाए…हम यहीं कामना करते हैं।
                जिला शहर कांग्रेस कमेटी महामंत्री माता जगराता के आयोजक अरविंद शुक्ला ने कहा कि साल में मां अपने नौ स्वरूप में आशीर्वाद देने पृथ्वी पर विचरण करती है। सबके जीवन में आनंद भरती है। आने वाले समय में धूमधाम से दुर्गोत्सव मनाया जाएगा। अरविन्द बिलासपुर वासियो को दशहरा की शुभकामनये भी दी।  सफल आयोजन के लिए समिति प्रमुख जानू कौशिक,वैभव शुक्ला,अनुनय सिंह समेत दुर्गोत्सव के सभी सदस्यों को बधाई भी दी।
                 माता के जगराता आयोजन में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री अटल श्रीवास्तव, ब्रजेन्द्र शुक्ला,पूर्व पार्षद संदीप वाजपेयी. जिला शहर महामंत्री धर्मेश शर्मा, शहर कांग्रेस महिला महामंत्री दुर्गा मिश्रा ,बबीता दुबे, समिति अध्यक्ष विजय अवसरिया ,शैलेन्द्र मिश्रा, वैभव शुक्ला,अनुनय सिंह,विकास हरियाणी,अंकुश शुक्ला,सूर्या कश्यप,वैभव भोई,ज्ञानी,वैभव अवसरिया, राहुल सिंह,शनि यादव,आशीष गड़ेवाल, अक्षय आनन्द,गोल्डी आनन्द,महेश केवर्थ एवँ समिति के समस्त सदस्य उपस्थित थे।
close