मंत्री के साथ बहन पत्नी और बेटे ने मांगा समर्थन…वार्डों में जनता से हूए रूबरू..कहा..भारी पड़ेगा विकास का विरोध

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। प्रत्याशी और उसका परिवार घर घर पहुंंचकर जीत के लिए आशीर्वाद मांग रहे हैं। आज निकाय मंत्री का भी परिवार एक साथ शहर के अलग अलग वार्डों का भ्रमण किया। सभी ने जनता जनार्दन से समर्थन मांगा। अमर अग्रवाल ने वार्ड 12 से 18 का भ्रमण किया। आदित्य अग्रवाल ने वार्ज क्रमांक एक से सात और 25 से 30 का भ्रमण किया।

.

                         निकाय मंत्री अमर अग्रवाल के अलावा पत्नी शशि अग्रवाल और पुत्र आदित्य अग्रवाल ने शहर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया है। अमर अग्रवाल ने शहर के सात वार्डों में जनसंपर्क कर जनता से आशीर्वाद मांगा। वार्ड 12 से 18 तक मगरपारा, तालापारा, मरीमाई मंदिर, भारतीय नगर, क्रांति नगर क्षेत्र में लोगों से मिलकर जनसंपर्क किया। एक बार फिर सेवा करने का अवसर मांगा। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों से मिलकर अमर ने कहा कि विकास की जीत होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने माला फूल से स्वागत भी किया।

                                        मंत्री पुत्र आदित्य अग्रवाल ने वार्ड एक से लेकर सात तक का भ्रमण किया। उन्होने विकास नगर, नेहरू नगर , कस्तूरबा नगर, गांधीनगर, सिंधी कॉलोनी, तिलक नगर में डोर टू डोर सम्पर्क किया। आदित्य अग्रवाल ने अपने पिता के लिए समर्थन मांगा।
                भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी अपने पिता अमर अग्रवाल के समर्थन में जनता से रूबरू हुए। आदित्य ने कहा पिता अमर अग्रवाल पांचवी बार बिलासपुर विधानसभा से विधायक बनेंगे। आज से 20 साल पूर्व विकास की खींची की तस्वीर जनता के हितों की दृष्टि से सदैव सकारात्मक रही है। मैंने अपने बचपन के साथ बिलासपुर को विकसित होते देखा है। लोगों के सामूहिक मेहनत का नतीजा है कि बिलासपुर में शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, उद्योग विभिन्न सेवाएं, रोजगार के अवसर स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो रहे हैं। विकास का विरोध करने वाले को कतिपय स्वार्थी  तत्बो के मंसूबों का जवाब जनता 20 नवम्बर को देगी।
                   मंत्री अमर अग्रवाल की धर्मपत्नी शशि अग्रवाल महिला मोर्चे के साथ मध्य मंडल पहुंची वार्ड क्रमांक 25 से 30 और 24 के गोंड़पारा, खपरगंज, तेलीपारा, इमलीपारा, करबला, जूना बिलासपुर में नागरिको से संवाद किया।  भाईदूज पर कलकत्ता से बिलासपुर मायके पहुंची मंत्री अमर अग्रवाल की बहन शारदा गोयनका ने कहा कि, मेरे भाई को बिलासपुर के भाई बहनो, बुजुर्गो, और युवाओ का प्यार हमेशा की तरह मिलेगा। 20 सालो में जनता के विश्वास और साथ का ही परिणाम है कि बिलासपुर की पहचान शांति और विकास के टापू के रूप में हुई है। राज्य की जनता भारतीय जनता पार्टी को फिर से जीताएगी। अमर अग्रवाल की बहन और पत्नी ने भाई और पति को भारी मतो से जीत दिलाने को कहा।
close