अभियान क्रमोन्नति / समयमान : शिक्षकों से आवेदन लेकर DDO को सौंपेंगे पत्र

Shri Mi
6 Min Read

[wds id=”13″]
राज्य शासन ,संतान पालन अवकाश,प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा,छत्तीसगढ़ पंचायत न नि शिक्षक संघ,बिलासपुर।छत्तीसगढ़ पंचायत ननि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने शिक्षा मंत्री जी स्कूल शिक्षा विभाग, छ ग शासन, माननीय प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, छ ग शासन, संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ को पत्र लिखकर 10 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर चुके, एल बी संवर्गो के शिक्षको को क्रमोन्नति/समयमान वेतनमान का लाभ प्रदान करने की मांग की है।उन्होंने कहा है, कि प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश क्र एफ 12-17/2018/20-दो अटल नगर दिनाँक 07/03/2019 द्वारा शिक्षा संचालक को आदेश दिया गया है,,जिसमें कंडिका 3 में स्पष्ट उल्लेखित है कि वर्तमान में पदोन्नति पर रोक लगा हुआ है अतः क्रमोन्नति/समयमान वेतनमान की कार्यवाही तत्काल करे,,का उल्लेख है।सीजीवालडॉटकॉम के WhatsApp ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे 

Join Our WhatsApp Group Join Now

साथ ही छत्तीसगढ़ शासन वित्त एवं योजना विभाग मंत्रालय रायपुर के आदेश क्रमांक 233 / वित्त / नियम / चार / 09 रायपुर दिनांक 10 अगस्त 2009 के बिंदु क्रमांक 03 में उल्लेखित है कि राज्य शासन के एक विभाग से दूसरे विभाग में समान वेतनमान के सीधी भर्ती के पद पर संविलियन होने पर पूर्व पद की सेवा अवधि उक्त संविलियन के पद पर समयमान वेतनमान की गणना हेतु शामिल किया जाएगा। ज्ञात हो कि पंचायत/न नि संवर्ग के शिक्षको का 1 जुलाई 2018 को शासकीयकरण कर संविलियन किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने मांग किया है कि 1 जुलाई 2018 को संविलियन किए गएशिक्षक संवर्ग की पंचायत व नगरीय निकाय विभाग की पूर्व पद की सेवा अवधि को शामिल करके क्रमोन्नति / समयमान वेतनमान के आधार पर वेतन निर्धारण कर वेतन भुगतान करने के लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करने की कृपा करें।

01 अप्रेल से 06 तक सभी शिक्षकों से आवेदन लिया जाएगा, तथा 08 अप्रेल से 11 अप्रेल के बीच संकुल अध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्ष द्वारा संघ पत्र के साथ DDO को ज्ञापन, आवेदन सौंपा जाएगा

संघ के प्रदेश महामंत्री रंजय सिंह ने बताया कि प्रपत्र भरने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क या चन्दा नही लिया जा रहा है सभी अपने हक की इस लड़ाई में आगे आ कर संगठन का साथ दे ,संगठन हमेशा अपने शिक्षको के हीत मे कार्य करता आया है आगे भी करता रहेगा ।

जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि प्रांतीय निर्देशानुसार समयमान क्रमोन्नत का यह जो अभियान चलाया जा रहा है इसमें हमारे शिक्षक साथी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं क्योंकि जिसका इंतजार हम पंचायत विभाग में रहकर 20 वर्षों से कर रहे हैं, शिक्षा विभाग में आने के बाद आज उसका लाभ हमें जल्द प्राप्त होते नजर आ रहा है..

प्रतापपुर से संघ के प्रदेश महामंत्री रंजय सिंह जिला उपाध्यक्ष चंद्रदेव जिला महामंत्री नागेंद्र सिंह , बिनोद प्रजापति ,जिला मीडिया सेल दीपक झा जिला पदाधिकारी मोहर साय ,अनिल सिंह, देवालू राम ,ओंकार तिवारी ब्लाक अध्यक्ष कुंदन मिश्रा ,शिव शंकर सोनी,रविन्द्र सिंह,गोपेश्वर साहू ,नरेश प्रसाद ,राम जन्म सिंह, विजय शंकर पैकरा,मिलन पाण्डेय,नाजनीन बेगम ,प्रभावती सिंह, कोमल सिंह,राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, अजय यादव, रोपन एक्का, सुरेश पैकरा,रामाकांत यादव, हेमन्त कुमार ,प्रतिभा सिंह,सतरूपा सिंह ,बास देव राम , महाबीर राम,राम भगत पोया, रामजन्म पैकरा,मुकुट धारी सिंह ,अमेन्द्र सिंह ,शिवधारी सिंह, अरविंद लकड़ा,अमरेश्वर सूर्यवंशी,मानसाय सिंह..

सुरजपूर से जिला अध्यक्ष अजय सिंह जी जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुशवाहा जिला कोषाध्यक्ष उमेश गुर्जर जिला सोशल मीडिया प्रभारी नंद किशोर साहू जिला प्रवक्ता/आईटी सेल प्रभारी रामचंद्र सोनी जिला महासचिव राजेंद्र नायक अनुज राजवाड़े टेकराम राजवाड़े दिनेश सिंह जोधन सिंह , शांति सुख सागर श्री विजेन्द्र साहू हजारी लाल चक्रधारी दयानंद राजवाड़े विनोद सोनी रनसाय टेकाम श्रीमती गायत्री सोनी  गुलाब सिंह शिवनारायण सिंह नंद केश्वर सिंह रामनाथ सिंह बसंत सिंह अशोक सोनी राम कुमार सिंह महेंद्र प्रताप सिंह विद्यावती सिंह मीरा रजवाड़े सोनी कुशवाहा….

रामानुज नगर से जिला उपाध्यक्ष भूपेश सिंह ब्लाक अध्यक्ष पिताम्बर सिंह, रहमान खान,नंदकुमार, चन्द्रविजय,परमदत,सुदीप ,रामधनसाहू,कुंती,सुमेर साय, रामशरण,कामेंद्र सिंह,कैलाश सिंह,ईश्वर सिंह,अनिल चक्रधारी,अशोक कुर्रे,शिवधन राम,समरजीत राम,इन्द्रप्रताप,शशिभूषण साहू,जनार्दन सिंह, बाल्मीकि सिंह,मयाती कच्छप, राजाराम सिंह, बिजय चौहान, परमदत,कलम सिंह….

प्रेम नगर से ब्लॉक अध्यक्ष रामबरन सिंह ब्लॉक प्रवक्ता चंद्रहास खूंटे जिला संगठन सचिव मनोज पाटनवार , सत्येंद्र राठौर ,राम प्रसाद साहू, तेज दास ,नरेश टेकाम ,बालकरण सिंह ,लक्ष्मी प्रसाद साहू ,बलेश्वर यादव ,राम बिहारी सिंह, दिलसाय ध्रुव, रवि हिन्डोरे, श्रीमती सुजाता जायसवाल, बी कंवर ,कविता पाल ,पी महेश, स्वाति ,शांति सिंह ,उर्मिला , रजमुनिया पोर्ते….

भैयाथान से प्रांतीय पदाधिकारी सुधा सिंह ,फूलमती सारथी उपमा कुशवाहा ,नीलम सिंह शालिनी सिंह ,सावित्री सिंह
ब्लाक अध्यक्ष सत्यपाल सिंह घनश्याम सिंह ,धीरेन्द्र कुशवाहा सुगीव कुशवाहा ,कन्हैयालाल काशी ,मुन्ना प्रसाद ,नंदलाल सिंह मनोज कुमार साहू ,शिव हरि सिंह दुर्गा प्रसाद ,किरपा शंकर केदारनाथ पैकरा ,जगन्नाथ सिंह प्रमोद सिंह ,राजकुमार कुशवाहा जीवन लाल पैकरा…

ओड़गी से उपाध्यक्ष विनोद केराम महामंत्री उत्तम चंद गुर्जर जिला प्रतिनिधि विजय पाठक ब्लॉक अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह भीम प्रसाद पैकरा चंद्रभान कुवर अविल खलखो राम प्रसाद सिंह दिलीप सिंह राम कुमार कुशवाहा ,हरकेश्वर ,इन्द्र इन्द्र प्रसाद ,इन्द्र पाल सिंह ,लव कुमार शिक्षक उपस्थित रहे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close