जब अटल श्रीवास्तव ने कहा-पेन्ड्रा तहजीब की धरती,CM की मौजूदगी में भरेंगे नामांकन,दिग्गज मंत्री होंगे रैली में शामिल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

[wds id=”13″]
बिलासपुर— चुनावी बुखार धीरे धीरे बढ़ाता ही जा रहा है। प्रत्याशी जगह जगह घूमकर बैठकें कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं को रिचार्ज कर अपनी बातों को आम जनता तक पहुंंचाने की बात कह रहे हैं। इसी क्रम में नामांकन को लेकर भी लोगों में इंतजार है। खासकर कांग्रेस नेताओं और समर्थकों में अटल श्रीवास्तव के नामांकन को लेकर जमकर खुशिय़ां दिखाई दे रही है। बताते चलें कि 2 अप्रैल को मुख्यमंत्री और वरिष्ठ मंत्रियों की विशेष उपस्थिति में अटल श्रीवास्तव नामांकन दाखिल करेंगे।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को बिलासपुर से लोकसभा प्रत्याशी अटल की नामांकन रैली में शामिल होंगे | रैली में भूपेश सरकार के मंत्री भी शामिल होंगे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव, निकाय मंंत्री डॉ. शिव डहरीया, प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे, वरिष्ठ विधायक अमरजीत भगत की विशेष उपस्थिति रहेगी। इसके पहले भाजपा के सभी नेता लालबहादुर शास्त्री स्कूल के मैदान में सभा को संबोधित करेंगे,। दोपहर बारह बजे नामांकन रैली की श्कल में कलेक्टोरेट की तरफ रवाना होंगे। अटल श्रीवास्तव मुख्यमंत्री की उपस्थिति में रिटर्निंग अधिकारी के सामने नामांकन दाखिल करेंगे |सीजीवालडॉटकॉम के WhatsApp ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          सोमवार को लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव पेंड्रा, केन्दा, खोंगसरा में जनसंपर्क किया। बैठक लेकर स्थानीय कांग्रेस नेताओं को रिचार्ज किया। अटल ने कहा कि इस चुनाव में अप्रासंगिक हो चुके भाजपा के लोग रोजाना तरह-तरह की अफवाह फैला रहे हैं | गौरेला-पेंड्रा में विकास की असीम संभावनाएं हैं। पेन्ड्रा की धरती पत्रकारिता के सिद्ध पुरुष माधवराव सप्रे और अरपा-माँ की उद्गम-स्थली है। स्वतंत्रता संग्राम में पेन्ड्रा का नाम सम्मान से लिया जाता है। यही कारण है की कांग्रेस को यहाँ से लम्बी फतह मिलती रही है।

            अपने भाषम में अटल ने कहा कि यहाँ गंगा-जमुनी तहजीब की गंगा सामाजिक सदभाव के रूप में बहती है | अब इसे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आगे ले जाना है। पेन्ड्रा में एक बार फिर कांग्रेस का सुनहरा इतिहास लिखना है|

                                  इस दौरान सभा को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी, कोटा विधानसभा प्रत्याशी विभोर सिंह, अरुण सिंह चौहान, महेश दुबे टाटा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अमोल पाठक, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास, उदय गुप्ता, मनोज गुप्ता, अरुण दीक्षित और अरुण त्रिवेदी ने भी संबोधित किया |

सभा स्थल का निरीक्षण

लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव और चुनाव समन्वयक बैजनाथ चंद्राकर, शेख गफ्फार, अर्जुन तिवारी ने लालबहादुर शास्त्री मैदान का मुआयना किया। इस दौरान कांग्रेस नेता श्याम कश्यप भी मौजूद थे। सभी ने सभा स्थल की तैयारियों को लेकर संतोष जाहिर किया। साथ ही जरूरी दिशा निर्देश भी दिया।

close