Congress-दिग्विजय सिंह ने किया साध्वी प्रज्ञा का भोपाल में स्वागत,VIDEO जारी कर कही ये बात

Shri Mi
2 Min Read

[wds id=”13″]
भोपाल।
बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी।बीजेपी केस लिस्ट में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के खिलाफ टिकट दिया गया है।बीजेपी की जारी लिस्ट में चार और उम्मीदवारों के नाम है।साध्वी प्रज्ञा के अलावा सागर से राजबहादुर सिंह, गुना से डॉक्टर के पी यादव, विदिशा से रमाकांत भार्गव को टिकट दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बीजेपी की सूची जारी होने के बाद कांग्रेस के एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक वीडियो ट्वीट किया है।दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि मैं साध्वी प्रज्ञा जी का भोपाल में स्वागत करता हूं।आशा करता हूं कि इस रमणीय शहर का शांत,शिक्षित और सभ्य वातावरण आपको पसंद आएगा।मैं मां नर्मदा से साध्वी जी के लिए प्रार्थना करता हूं। और नर्मदा जी से आशीर्वाद मांगता हूं कि हम सब सत्य,अहिंसा और धर्म की राह पर चल सके। नर्मदे हर।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close