लोकसभा चुनाव 2019-छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर 11.30 बजे तक 27.29% मतदान

Shri Mi
4 Min Read

ईपिक कार्ड,फोटो वोटर स्लीप,मतदाता पहचान पत्र,,Madhya Pradesh Assembly Election 2018, Evm, Congress, Bjp,रायपुर।छत्तीसगढ़ राज्य में तीसरे चरण में हो रहे 7 लोकसभा क्षेत्रों के निर्वाचन में अभी 11:30 बजे तक मतदान का प्रतिशत 27.29% प्रतिवेदित किया गया है।यह जानकारी  निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई है।लोकसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए आज रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा में मतदान होगा। इन सात लोकसभा सीटों पर 123 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से सबसे ज्यादा रायपुर व बिलासपुर लोकसभा सीट पर 25 और सबसे कम सरगुजा में 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि दुर्ग में 21, कोरबा में 13, रायगढ़ में 14 और जांजगीर-चांपा में 15 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।सीजीवाल डॉटकॉम के whatsapp ग्रुप से जुडने यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

सातों लोकसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए कुल 15 हजार 408 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। निर्वाचन को सफल बनाने के लिए इन मतदान केन्द्रों में 67 हजार 796 मतदानकर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। इस चरण में 617 मतदान केन्द्र को संवेदनशील घोषित किया गया है। इन सात लोकसभा क्षेत्रों में 288 संगवारी बूथ बनाए गए हैं, जहाँ मतदान दल में शामिल सभी अधिकारी तथा कर्मचारी महिला होंगी। इसके अलावा तीसरे चरण में कुल 333 आदर्श मतदान केन्द्र तथा 60 दिव्यांग मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इस चरण के कुल मतदान केन्द्रों में से तीन हजार 200 मतदान केन्द्रों से मतदान का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

सात लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से रायपुर में 2343, बिलासपुर में 2221, रायगढ़ में 2327, कोरबा में 2008, जांजगीर-चांपा में 2173, दुर्ग में 2183 एवं सरगुजा में 2153 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इस चरण के लिए कुल 123 उम्मीदवार मैदान में हैं। रायपुर और बिलासपुर में 25-25, रायगढ़ में 14, कोरबा में 13, जांजगीर-चांपा में 15, दुर्ग में 21 और सरगुजा में दस प्रत्याशी मैदान में हैं।कुल मतदाताओं में से रायपुर लोकसभा के 21 लाख 11 हजार 104, बिलासपुर के 18 लाख 75 हजार 904, रायगढ़ के 17 लाख 31 हजार 655, कोरबा के 15 लाख सात हजार 779, जांजगीर-चांपा के 18 लाख 95 हजार 232, दुर्ग के 19 लाख 38 हजार 319 एवं सरगुजा लोकसभा के 16 लाख 53 हजार 283 मतदाता शामिल हैं।

सात लोकसभा क्षेत्रों में से रायपुर में पुरूष मतदाताओं की संख्या दस लाख 71 हजार 921 है वहीं दस लाख 38 हजार 886 महिला मतदाता हैं जबकि तृतीय लिंग के 297 और 16 हजार 931 दिव्यांग मतदाता हैं। बिलासपुर में पुरूष मतदाता नौ लाख 52 हजार 657 हैं, वहीं नौ लाख 23 हजार 156 महिला मतदाता तथा तृतीय लिंग के 91 और 17 हजार 953 दिव्यांग मतदाता हैं।

इसी प्रकार रायगढ़ में आठ लाख 63 हजार 319 पुरूष मतदाता वहीं आठ लाख 68 हजार 308 महिला मतदाता हैं। रायगढ़ में तृतीय लिंग के 28 और 18 हजार 487 दिव्यांग मतदाता हैं। कोरबा में पुरूष मतदाता सात लाख 58 हजार 198 वहीं सात लाख 49 हजार 526 महिला मतदाता हैं। यहाँ तृतीय लिंग के 55 और 15 हजार 817 दिव्यांग मतदाता हैं। इसके अलावा जांजगीर-चांपा में पुरूष मतदाताओं की संख्या नौ लाख 64 हजार 113 है वहीं  नौ लाख 31 हजार 94 महिला मतदाता हैं। यहाँ तृतीय लिंग के 25 और 16 हजार 34 दिव्यांग मतदाता हैं।

दुर्ग में नौ लाख 76 हजार 652 पुरूष तथा नौ लाख 61 हजार 601 महिला मतदाता हैं। दुर्ग में तृतीय लिंग के 66 और 11 हजार 893 दिव्यांग मतदाता हैं। सरगुजा में पुरूष मतदाता आठ लाख 29 हजार 392 हैं वहीं आठ लाख 24 हजार 421 महिला मतदाता हैं यहाँ तृतीय लिंग के दस और आठ हजार 847 दिव्यांग मतदाता हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close