हृदयघात की सूचना पर भाजपा नेताओं ने जताया दुख,,,अमर ने कहा…ईश्वर से कामना..जल्द ठीक होकर लौटें रविन्द्र चौबे

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर–भाजपा के वरिष्ठ नेता और  प्रदेश के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रविन्द्र चौबे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। अमर ने कहा कि कृषि मंत्री जल्द ही हमारे बीच होंगे। ईश्वर उन्हें जल्द से जल्द ठीक करे। मालूम हो कि रविन्द्र चौबे चुनाव प्रचार करने उत्तर प्रदेश रायबरेली एवं अमेठी के दौरे पर है। अचानक दिल का दौरा पड़ने से उन्हें इलाज के लिए लखनऊ स्थित संजय गांधी पीआईजी में भर्ती किया गया।
                        हृदयघात की जानकारी मिलने के बाद अमर अग्रवाल ने चौबे के अस्वस्थ होने पर चिंता जाहिर की। उन्होने कहा कि चौबे जल्द ही हमारे बीच होंगे। हम उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भगवान से करते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक, महापौर किशोर राय, ने भी रविन्द्र चौबे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
close