तखतपुर(टेकचंद कारड़ा)व्यवहार न्यायाधीश शीलू सिंह के पदोन्नति पश्चात स्थानांतरण होने पर अधिवक्ता संघ की ओर से कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया गया।तखतपुर के व्यवहार न्यायालय में पदस्थ शीलू सिंह की पदोन्नति होने पर भाटापारा स्थानांतरण किया गया है इनके स्थानांतरण होने पर अधिवक्ता संघ ने सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें न्यायाधीश स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए शीलू सिंह ने कहा कि इस व्यवहार न्यायालय में कार्य करने का एक अलग अनुभव हुआ और अधिवक्ताओं के साथ अपनापन मिला और न्यायालयीन कार्य के संचालन में इनका सहयोग मिला।
क्षेत्र बहुत ही शांत प्रिय क्षेत्र है एक नयी अनुभव के साथ यहां से जा रहा हूं जिसे हमेशा याद रखुंगा। कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र जायसवाल एवं आभार प्रदर्शन अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विवेक पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर अशोक ठाकुर प्रदीप तिवारी अजय त्रिपाठी मनोज बाजपेयी जुगल किशोर पाण्डेय गिरीश कश्यप मलय जहानी नैन लाल साहू चंद्रहास पाण्डेय आवेश जान दिलीप क्षत्री रवि सिंह शारदा कश्यप अनिल तिवारी रामस्वरूप कश्यप हिरेंद्र कश्यप वितेंद्र पाठक जनकराम सुरेश पाण्डेय इंद्रजीत सिंह रघुनंदन दीवा रूपेश तिवारी पारथ सिंह ठाकुर अजय सोनकर अजय यादव योगेश गंधर्व विमल यादव योगेश शर्मा रिखीराम पुरूषोत्तम सिंह नंद कुमार निर्मलकर ईशाक कुरैशी बिबर्ट राज राकेश कुमार विजय दुबे विरेंद्र ध्रुव तोरन देवांगन मिर्जा हाफिज बेग राकेश पाण्डेय अजय ठाकुर अनुराग जायसवाल केशव शर्मा राकेश यादव सनत यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।