सीएम का रतनपुर अल्प प्रवास…माता के दरबार में टेकेंगे मत्था…प्रदेश की खुशहाली की करेंगे कामना

BHASKAR MISHRA

पुलिस अकादमी चंदखुरी, दीक्षांत समारोह, 29 सितम्बर,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मुख्य अतिथिबिलासपुर—-सीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 अक्टूबर को रतनपुर के अल्प प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान प्रदेश मुखिया माता महामायी दरबार में हाजिरी देंगे। मत्था टेककर प्रदेश की खुशहाली और जनता के कल्याण की कामना करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     जानकारी के अनुसार भूपेश बघेल माॅ महामाया के दर्शन के अलावा आम जनता से भी रूबरू होंगे। सीएम दोपहर 2 बजे डोंगरगढ से मां बम्लेश्वरी से आशीर्वाद लेने के बाद हैलीकाप्टर से रतनपुर के लिए रवाना होंगे।

                          मुख्यमंत्री का उड़न खटोला दोपहर 2.30 बजे रतनपुर पहुंचेगा। माॅ महामाया के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।  माॅ के भक्तों और कांग्रेस पदाधिकारियेां से मुलाकात के बाद भूपेश बघेल 3 बजकर 20 मिनट पर हैलीकाफ्टर से चांपा जांजगीर के लिये रवाना होंगे।रतनपुर में मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान जिले के दिग्गज कांग्रेसी मौजूद रहेंगे।

close