शिक्षिका से दिन दहाड़े लूट…आरोपी सीसीटीवी में कैद..पुलिस का दावा पहचान में आए आरोपी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—सकरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत सागर होम्स निवासी महिला शिक्षक के साथ मोटरसायकल सवार ने दिन दहाड़े मारपीट की। इसके बाद हाथ में रखे पर्स को लेकर फरार हो गए। महिला शिक्षक ने मामले की जानकारी 112 को दी। जानकारी मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंच गयी। इस बीच मोटरसायकल सवार आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की छानबीन शुरू कर दी है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      सकरी थाना क्षेत्र के नेचर सिटी के पास महिला शिक्षक से लूटपाट की खबर है। सकरी पुलिस को मामले की जानकारी 112 से मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस महिला के घर पहुंची। मामला दर्ज करने के बाद छानबीन के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है।

          सकरी थाना प्रभारी ने बताया कि वन्दन गलकरी पति विलासराव गुलकरी चकरभाठ थाना क्षेत्र के अचानकपुर प्राथमिक स्कूल में शिक्षण कार्य करती हैं। स्कूल से चकरभाठा स्टेट बैंक गयी। वन्दना गुलकरी ने बैंक से 25 हजार रूपए निकाले। इसके बाद आटो में सवार होकर जरहाभाठा मंदिर चौक पहुंची। मंदिर चौक से दूसरे आटो में सवार होकर नेचर सिटी के प्रवेश द्वार पहुंची। आटो से उतरने के बाद अपने घर सागर होम्स कालोनी को जाने लगी।

                   थाना प्रभारी के अनुसार नेचर सिटी कालोनी में घुसते ही चन्द कदम दूर मोड़ के पास मोटर सायकल सवार तीन युवक सामने से आए। एक युवक महिला से कंधे पर रखे बैग को छीना..वन्दना गलकरी ने विरोध किया। इस बीच युवक ने तेजी से बैग छीना और साथियों के साथ मोटर सायकल से फरार हो गया। छीना झपटी के दौरान महिला गिर गयी। छानबीन के दौरान मारपीट की जानकारी नहीं मिली है। छीनाझपटी में बैग का कुछ हिस्सा महिला के हाथ में ही रह गया। पुलिस ने जब्त कर लिया है।

                   रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आस पास की सीसीटीवी को खंगाला गया। मोटर सायकल सवार तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गयी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। महिला ने बताया कि बैग में मोबाइल के अलावा तीस हजार रूपए हैं। थाना प्रभारी के अनुसार शायद आरोपियों ने वन्दना गुलकरी का बैंक से निकलने के बाद से पीछा किया है। मौका मिलते ही आरोपियों ने हाथ साफ किया है।

close