अरपापार कालेजों में नाराज एबीव्हीपी गुट का कब्जा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20160826-WA0010 बिलासपुर— साइंस कालेज को जीतकर बागी गुट ने एबीव्हीपी का नाक बचाया है। पेशीराम के संयोजन में चारों पदों पर नाखुश एबीव्हीपी गुट ने रौनक केशरी गुट को शिकस्त दी है। रौनक केशरी ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए एबीव्हीपी के इशारे पर प्रत्याशी खड़ा किया था। सुशांत शुक्ला के निर्देशन में पेशीराम जायसवाल ने एबीव्हीपी का नवीन कन्या महाविद्यालय में निर्विरोध जीत का परचम फहराया है। दोनों कालेज के छात्र नेताओं ने रैली निकालकर जीत का जश्न मनाया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                साइंस कालेज छात्र संघ चुनाव में सुशांत शुक्ला के निर्देशन में पेशीराम की टीम ने जीत का एबीव्हीपी के जीत का परचम फहराया है। पेशीराम गुट के चारों प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। रौनक केशरी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पेशीराम के आर्या पैनल के अध्यक्ष प्रत्याशी बीनू चन्द्रा को कुल 536 मिले हैं। रौनक केशरी के प्रत्याशी को मात्र 265 वोट हासिल हुए हैं। उपाध्यक्ष पद पर छात्रों ने आर्यो पैनल के ही रामभजन सोनकर को 556 वोट दिया है। रौनक केशरी के प्रत्याशी अक्षत तिवारी को 235 वोट मिले हैं।

                                  सचिव और सह सचिव पद पर प्रमोद पटेल और प्रशांत कुलमित्र की निर्विरोध जीत हुई है। दोनो आर्या पैनल के प्रIMG-20160826-WA0006त्याशी है। पेशीराम के संयोजन और सुशांत शुक्ला के निर्देश में एबीव्हीपी ने नवीन कन्या महाविद्यालय में निर्विरोध जीत हासिल की है। छात्राओं ने बिना मतदान किए शशिकला सूर्यवंशी को अध्यक्ष,पूजा गिरी को उपाध्यक्ष,पूजा लिबर्टी को सचिव और रेणुका दुबे को सह सचिव पद के लिए चुना है।

             जीत हासिल करने के बाद छात्र संघ के नेताओं ने रैली निकाली। जश्न मनाकर अपनी खुशियों को जाहिर किया। संक्षिप्त संबोधन में कालेज और छात्र हित में काम करने का संकल्प लिया।

                                         डीपी विप्र लॉ कालेज में लगातार तीसरी बार एबीव्हीपी समर्थित प्रतिभा पैनल को निर्विरोध जीत मिली है। बिना मतदान किये छात्रों ने मधु वैश्य को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष शुभम सिंह, सचिव दीपक अग्रवाल सह सचिव – सैनिता खुजुर को बनाया है। 5 कक्षा प्रतिनिधियों को बिना वोट डाले जीत हासिल हुई है।

close